Transfer ब्रेकिंग : बड़े पैमाने पर DSP और प्रशिक्षु IPS का तबादला, अधिसूचना जारी

रांची : चार प्रशिक्षु आईपीएस समेत 96 डीएसपी का तबादला किया गया है. इससे संबंधित अधिसूचना गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के द्वारा जारी कर दी गई है।

जारी अधिसूचना के मुताबिक, अमित कुमार को रांची सदर का DSP का पदभार सौंपा गया है इससे पहले वे खूंटी जिला के SDPO (अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी) थे. जबकि प्रमोद मिश्रा को हटिया डीएसपी बनाया गया है वे इससे पहले पूर्वी सिंहभूम जिले के डीएसपी पद पर कार्यरत थे. इसके साथ ही स्पेशल ब्रांच के पुलिस उपाधीक्षक कुमार वेंकटेश रमन का तबादला करते हुए उन्हें राजधानी रांची की सिटी डीएसपी पद का पदभार सौंपा गया है. वहीं प्रमोद कुमार केसरी अब राजधानी रांची के ट्रैफिक डीएसपी बनाए गए है इससे पहले वे नगर उंटारी के डीएसपी थे.

  • प्रशिक्षु आईपीएस कुमार शिवाशीष को डीएसपी हजारीबाग
  • ऋतिक श्रीवास्तव को डीएसपी देवघर
  • प्रशिक्षु आईपीएस पारस राणा को डीएसपी चक्रधरपुर
  • प्रशिक्षु आईपीएस राकेश सिंह को डीएसपी विश्रामपुर

यहां देखें लिस्ट

Related Articles

close