रांची। नॉन इंटरलॉकिंग कार्य को लेकर कई ट्रेनों की या तो टाइमिंग बदली गयी है या फिर उन्हे रद्द किया गया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के बिलासपुर- चांपा रेलखंड स्थित जयरामनगर स्टेशन एवं लतिया स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कई ट्रेनें प्रभावित होगी।

हटिया- लोकमान्य तिलक टर्मिनस- हटिया (द्वि साप्ताहिक) एक्सप्रेस ट्रेन (Hatia – 11 से 14 नवंबर, 2022 तक रद्द रहेगी। 12 नवंबर को रांची- लोहरदगा-रांची मेमू ट्रेन (के समय सारणी में बदलाव किया गया है।

12 नवंबर को ट्रेन संख्या (08687) रांची-लोहरदगा मेमू ट्रेन के समय सारणी में परिवर्तन किया गया है. इसके तहत रांची रेलवे स्टेशन से 05:15 बजे प्रस्थान करेगी.
इस ट्रेन का अरगोड़ा आगमन 05:18 बजे है एवं प्रस्थान 05:19 बजे. इसके अलावा पिस्का आगमन 05:34 बजे और प्रस्थान 05:35 बजे, इटकी आगमन 05:44 बजे और प्रस्थान 05:45 बजे, टांगरबंसली आगमन 05:52 बजे और प्रस्थान 05:53 बजे, नरकोपी आगमन 06:02 बजे और प्रस्थान 06:03 बजे, नगजुआ आगमन 06:12 बजे और प्रस्थान 06:13 बजे, अकाशी आगमन 06:20 बजे और प्रस्थान 06:21 बजे, ईरगांव आगमन 06:27 बजे और प्रस्थान 06:28 बजे एवं लोहरदगा आगमन 06:45 बजे होगा.

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...