रांची। रांची हुए एक हादसे में दो बच्चों की मौत हो गयी। घटना उस वक्त जब एक दीवार अचानक से भरभराकर गिर गयी। घटना में दो बच्चों की मौत हो गई। घटना के वक्त दोनों बच्चे दीवार के पास ही खेल रहे थे। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसा डोरंडा थाना क्षेत्र के हिनू में हुआ। घटना में एक महिला के भी घायल होने की खबर है।

जानकारी के मताबिक निर्माणाधीन भवन की दीवार अचानक से गिर गई। पिछले दिनों हुई बारिश की वजह से दीवार कमजोर हो गई थी। घटना में दीवार में दब कर दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल है।

स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की जानकारी डोरंडा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इधर स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया । मृतक बच्चों में सुमन (5) और चाहत कुमारी हैं। सुमन गुमला का रहने वाला है। वहीं लीलावती घायल हुई हैं।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...