रांची। आखिरकार कांग्रेस ने गोड्डा सीट पर अपने प्रत्याशी बदल दिया हैं। पहले गोड्डा सीट के लिए कांग्रेस ने दीपिका पांडे को प्रत्याशी बनाया गया था, लेकिन विरोध को देखते हुए आखिरकार कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी को बदलने का फैसला किया है।

अब गोड्डा सीट से कांग्रेस के प्रदीप यादव प्रत्याशी होंगे, वहीं रांची लोकसभा सीट के लिए भी कांग्रेस ने प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। रांची सीट से यशस्विनी सहाय को प्रत्याशी बनाया गया है।

अब गोड्डा सीट से कांग्रेस के प्रदीप यादव का मुकाबला भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे से होगा।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...