आज के वक्त में हर कोई व्यस्त है। इस व्यस्तता की वजह से हम सेहत के साथ लगातार खिलवाड़ करते चले जाते हैं। कई बार ऐसी गलतियां भी हम कर बैठते हैं, जिसकी वजह से गंभीर रोगों की चपेट में आ जाते हैं। आज के वक्त में हम और आप रोजमर्रा के तौर पर कई ऐसी गलतियां करते जाते हैं, जिसके साइड इफेक्ट की हमें जानकारी ही नहीं होती है, जिसकी वजह से ऐसी गंभीर बीमारी हमें घेर लेती है, जिसका लंबे समय तक असर रहता है। ऐसी ही गंभीर गलतियों से हम आपको कर रहे हैं खबरदार, भूलकर ये गलतियां मत कीजिये, नहीं तो जिंदगी भर पछताईयेगा…

1 – सोने से पहले फोन को अपने सिर के नीचे रखना
रात को सोने से पहले या उठने के बाद सबसे पहले लोग अपना फोन चेक करते हैं। ऐसे में वह सोने से पहले अपना फोन तकिए के नीचे रखते हैं, जिसके कारण फोन का प्रकाश उनकी आंखों को प्रभावित कर सकता है। इसके अलावा वाइब्रेशन के कारण उनकी नींद टूट सकती है। वहीं अगर आप रात को वॉशरूम जा रहे हैं तब भी सोने से पहले एक बार अपना फोन फिर से चेक करते हैं। यह आदत अनिद्रा की समस्या पैदा कर सकती है और अगले दिन व्यक्ति तनाव को महसूस करता है।

2 – कॉन्टेक्ट लेंस लगा कर सोना
कॉन्टेक्ट लेंस की प्रकृति स्पंज होती है ऐसे में जब कोई व्यक्ति उन्हें लगा कर सोता है तो उसे गहरी नींद नहीं आ सकती। इससे अलग कॉन्टेक्ट लेंस बहुत सारे बैक्टीरिया की चपेट में आ सकते हैं। ऐसे में अगर आप कॉन्टेक्ट लेंस को लगाकर सोते हैं तो आंसू की गति पर प्रभाव पड़ता ही है साथी ही यह आंखों को भरपूर ऑक्सीजन भी नहीं दे पाते।

3 – रात को ब्रश करना
रात को ब्रश कौन करता है… हम सुबह उठकर अच्छे से ब्रश करते हैं। यह वाक्य सुनने में जितना आरामदायक है सेहत के लिए इतना दुखदाई भी है। अगर आप रात के खाने के बाद ब्रश नहीं करते हैं तो दांतों के लिए बिल्कुल अच्छा नहीं है। अगर आप रात को जूस, कॉफी आदि का सेवन करते हैं तो जरूरी है कि आप कुल्ला करके सोएं। इससे अलग खाने के 40 मिनट बाद ब्रश जरूर करें। ऐसे करने से दांत सुरक्षित रहेंगे और दांत के बैक्टीरिया पेट में नहीं जाएंगे।

4 – सप्लीमेंट का सहारा लेना
जब शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है तो ऐसे में लोग कुछ समस्याओं की चपेट में आ जाते हैं। उनका इलाज भी पोषक तत्व की कमी को पूरा कर कर ही होता है। लेकिन लोग पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने के लिए जरूरी सप्लीमेंट्स का सहारा लेते हैं। ऐसे में सप्लीमेंट्स के बजाय आप आहार में विभिन्न पोषक तत्वों को जोड़ सकते हैं। उदाहरण के तौर पर यदि आपके शरीर में विटामिन डी की कमी है तो उसकी पूर्ति के लिए आप सप्लीमेंट्स की जगह धूप को अपनी दिनचर्या में जोड़ सकते हैं। वही विटामिन सी के लिए आप नींबू, संतरे आदि फलों का सेवन कर सकते हैं।

5 – मेकअप को साफ करके ना सोना
कहते हैं की रात को सोने से पहले अपने चेहरे को धोना चाहिए। फेस वॉश करने से चेहरे के थकान, धूल, मिट्टी, गंदे बैक्टीरिया आदि निकल जाते हैं। वहीं अगर आप पार्टी या ऑफिस से घर पर आए हैं तो और अगर चेहरा नहीं धोते हैं तो यह आपकी स्किन के लिए बिल्कुल अच्छा नहीं है। ऐसा करने से त्वचा मृतक हो सकती है और फेस टोन पर भी प्रभाव पड़ता है। फेस रिमूवर के तौर पर आप नारियल के तेल का उपयोग कर सकते हैं।

6 – ब्रेकफास्ट स्किप करना
वर्क फ्रॉम होम के चलते लोग बिना ब्रेकफास्ट किए अपना काम करने बैठ जाते हैं। ऐसे में उनके शरीर को भरपूर एनर्जी नहीं मिल पाती। अपनी दिनचर्या में हेल्दी ब्रेकफास्ट को जोड़ना जरूरी है। वहीं लाइट डिनर करना भी जरूरी है। अगर व्यक्ति सुबह का नाश्ता नहीं करता है तो वह मधुमेह की समस्या का शिकार हो सकता है। इसके अलावा वह मोटापे से भी ग्रस्त हो सकता है। ऐसे में ब्रेकफास्ट के तौर पर आप जूस, फल, दूध, अंडा आदि का सेवन कर सकते हैं।

7 – 7 या 8 घंटे की नींद ना लेना
डॉक्टर हमें बताते हैं कि स्वस्थ जीवन के लिए 7 से 8 घंटे की नींद जरूरी है। फिर भी लोग अपनी गलत दिनचर्या के कारण रात को भरपूर नींद नहीं ले पाते। लेट से सोना और लेट से उठना इसी गलत आदत का कारण है। ऐसे में समय पर सोना जरूरी है। इसके लिए आप सोने के समय को निश्चित कर सकते हैं और उसका पालन कर सकते हैं।

8 – पानी का सेवन भरपूर मात्रा में ना करना
हम जानते हैं कि हमारे शरीर को पानी की कितनी जरूरत है। ऐसे में उस जरूरत को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी है। लेकिन अधिक व्यस्तता के कारण या आलस के चलते हम अपनी इस जरूरत को पूरा नहीं करते, जिसके कारण व्यक्ति को सिर दर्द, दिल की धड़कन बढ़ना, थकान आदि समस्या का सामना करना पड़ता है। निश्चित करें कि आप दिन में कम से कम 12 से 13 गिलास पानी पिएं।

9 – अधिक मात्रा में चाय कॉफी का सेवन
वर्क फ्रॉम होम में लोग न जानें कितने कप कॉफी या चाय पी लेते हैं, इसका उन्हें खुद नहीं पता चलता। ऐसे में यह उनकी सेहत पर नकारात्मक असर डालता है। कॉफी के ज्यादा सेवन से शरीर में कैफीन की मात्रा बढ़ सकती है, जिससे अनिद्रा की समस्या हो जाती है। वहीं मानसिक विकास भी इसी का एक लक्षण है। ऐसे में चाय कॉफी के अधिक सेवन से बचें।

10 – सुबह एक्सरसाइज ना करना
कुछ लोग ऐसे होते हैं जो सोचते हैं कि आज नहीं कल से एक्सरसाइज शुरू करेंगे और उनका वह कल कभी नहीं आता। बता दें कि सुबह उठकर एक्सरसाइज करना जरूरी होता है। इससे ना केवल ऊर्जा बनी रहती है बल्कि शरीर भी तरोताजा महसूस करता है। ऐसे में आप शुरुआत में केवल वॉक से शुरू करें। उसके बाद 10 मिनट तक एक्सरसाइज, व्यायाम आदि के समय को बढ़ाएं।

11 – खाने में ऊपर से नमक डालना
नमक कम होने पर हम खाने के ऊपर नमक डालते हैं। हालांकि यह सुनने में बेहद आम बात है लेकिन सेहत के लिए उतनी ही खतरनाक है। बता दें कि नमक इलेक्ट्रोलाइट लेवल को बढ़ा सकता है ऐसे में सलाद हो या खाना ऊपर से नमक को डालने से बचें।

12 – तेज गर्म पानी से स्नान
अक्सर लोग सर्दियों में तेज गर्म पानी से नहाना पसंद करते हैं क्योंकि ऐसा करने से सर्दी तो दूर होती है वह खुद को तरोताजा महसूस करते हैं। लेकिन बता दें कि तेज गर्म पानी आपकी मांसपेशियों को नुकसान पहुंचाने के साथ था तो त्वचा को ड्राई भी कर सकता है।

13 – एक ही स्थान पर अधिक समय तक बैठे रहना
ऑफिस हो या वर्क फ्रॉम होम, एक जगह पर लगातार बैठना सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसा करने से शारीरिक समस्या जैसे गर्दन में दर्द, हाथ-पैरों में अकड़न आदि समस्या हो सकती है। ऐसे में एक जगह पर लगातार बैठे रहने से ज्यादा अच्छा है कि आप बीच-बीच में ब्रेक लेते रहें। साथ ही गतिविधियों को इन 15 मिनट में जोड़ें।

14 – जंक फूड का अधिक सेवन करना
लोग अपनी दिनचर्या में अत्यधिक मिठाइयों या जंक फूड को जोड़ लेते हैं, जिसके कारण वे डायबिटीज, हार्ट डिजीज, मोटापे आदि की समस्याओं का सामना कर सकते हैं। वहीं बढ़ते तनाव का एक कारण भी जंक फूड या मिठाई का अधिक सेवन हो सकता है। ऐसे में आप इन चीजों का अपनी डाइट में सीमित मात्रा में जोड़ें या एकदम ही निकाल दें।

15 – पेन किलर का ज्यादा इस्तेमाल
अक्सर आपने लोगों को कहते सुना होगा कि हाथ में दर्द या पैर में दर्द है तो पेन किलर खा लो। लेकिन क्या बिना डॉक्टर की सलाह के ऐसा करना सही है? बता दें कि दर्द निवारक गोलियां सीमित मात्रा में खाई जाए तभी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकती हैं। ऐसे में केवल डॉक्टर की सलाह पर ही गोलियों का सेवन करें।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...