आज का राशिफल: ग्रहों की स्थिति, वक्री गुरु और राहु के साथ मेष राशि में, शुक्र कर्क राशि में, सूर्य, बुध, चंद्रमा, जहां पर बुध वक्री है सिंह राशि में, मंगल कन्या राशि में, केतु तुला राशि में और वक्री शनि कुंभ राशि में गोचर में चल रहे हैं। अब जानें कैसा रहेगा तमाम राशि के जातकों के लिए आज का दिन

मेष राशिफल
आपका दिन फेवरेबल रहेगा। शाम को जीवनसाथी के साथ घूमने की प्लानिंग करेंगे। नए लोगों से मुलाकात होने से आपको बड़े फायदे होंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेग। आपके व्यवहार से कुछ लोग प्रभावित होंगे। परिवार में सबके साथ किसी खास मामले पर बातचीत होगी। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा। दाम्पत्य जीवन में समरसता बनी रहेगी| धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

वृषभ राशिफल
आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। आसपास के लोगों से आपको मदद मिल सकती है। आपको व्यवसाय के क्षेत्र में लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है। आपके कुछ नए दोस्त बन सकते हैं। आपका सामाजिक दायरा बहुत हद तक बढ़ सकता है। दैनिक कार्यों में आपको पूर्ण रूप से सफलता मिल सकती है। किसी काम को नए तरीके से करने की सोच सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध अच्छे होंगे। साथ ही आप एक-दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे। सफलता आपके कदम चूमेगी।

मिथुन राशिफल
आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। आप किसी समारोह में जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। ऑफिस का माहौल ठीक-ठाक रह सकता है। आपको आलस्य महसूस हो सकता है। आपको अपना खान-पान हेल्दी रखना चाहिए। माता-पिता अपने बच्चों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बितायेंगे जिससे परिवारिक महौल खुशनुमा रहेगा। आपको अपने बॉस की बातों को ध्यान से सुनने के बाद ही अपनी कोई राय देनी चाहिए। कुछ मामलों में आप थोड़े भावुक हो सकते हैं। आपके सभी समस्याओं का हल निकलेगा।

कर्क राशिफल
आपका दिन फायदेमंद रहेगा। किसी अपने से आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आ सकती है, जिन्हें आप सफलतापूर्वक निभायेंगे। कोई बड़ा काम संतान की मदद से पूरा हो जायेगा। माता-पिता का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। साथ ही शाम को माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। इस राशि के छात्रों पढ़ाई के प्रति रूझान बना रहेगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्त होंगे।

सिंह राशिफल
आपका दिन अच्छा रहेगा। आप अपने काम में किसी मित्र का सहयोग ले सकते हैं। धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के नए मार्ग खुल सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग आपको फायदा दिला सकता है। ऑफिस के काम में आपके सामने कई चुनौतियां आ सकती हैं। आपके घर पर अचानक से कोई रिश्तेदार आ सकते हैं, उनसे कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आपको अपने भविष्य के बारे में थोड़ा विचार करने की जरूरत है। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।

कन्या राशिफल
आपका दिन सामान्य रहेगा। आपको संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य से आपकी थोड़ी अनबन हो सकती है। आप अपने खर्चों को लेकर सोच-विचार में रह सकते हैं। आपको अपने खर्च पर लगाम लगाना चाहिए। किसी काम से भागदौड़ अधिक हो सकती है, इससे आप थकान महसूस करेंगे। आपको आसपास हर चीज पर गौर रखने की जरूरत है। कुछ लोग आपकी बातों से प्रभावित हो सकते हैं। लाभ के अवसर प्राप्त होते रहेंगे।

तुला राशिफल
आज आप अपने काम में पूरी तत्परता दिखायेंगे। मन में किसी बात को लेकर बहुत जोश होगा और खुद को सिद्ध करने की कोशिश करेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज बड़ा रोमांटिक होगा, जबकि प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय के रूठे बर्ताव से थोड़े निराश हो सकते हैं। आज दोस्तों का सानिध्य मिलेगा और परिवार के लोग आपसे किसी चीज की डिमांड कर सकते हैं। आपकी सेहत अच्छी रहेगी, जिससे दिन बढ़िया जाएगा।

वृश्चिक राशिफल
आज का दिन आपको अपनी सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। इनकम के मामले में भी आज आप लकी रहेंगे और कहीं से पैसा आपके पास आ सकता है। घर परिवार में आज खुशी का माहौल रहेगा। लोग बढ़-चढ़कर एक दूसरे की बढ़ाई करते नजर आएंगे। काम के सिलसिले में आपको थोड़ा सा ध्यान देना होगा क्योंकि कुछ समस्याएं आपकी परीक्षा लेंगी। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा, जबकि प्रेम जीवन बिता रहे लोग भी आज काफी खुश नजर आएंगे और अपने प्रिय के साथ फ्यूचर प्लानिंग करेंगे।

धनु राशिफल
कुछ दिनों से जो एक निराशा का माहौल चल रहा था। वह आज समाप्त होगा और आप खुलकर हंस पाएंगे। धार्मिक कामों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और अपने काम को लेकर भी काफी सजग रहेंगे। आज भाग्य के सहारे आपके अच्छे काम बनेंगे और कुछ समय से आप परिवार को कहीं साथ घुमाना ले जाना चाहते थे। आज वह इच्छा भी पूरी हो सकती है। दोस्तों का पूरा साथ मिलेगा और आपका निजी जीवन भी आज आपसे समय की दरकार करेेगा। जीवन साथी को साथ लेकर आज की शाम कहीं बाहर बिताने की योजना बन सकती है।

मकर राशिफल
आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज अपने अकेलेपन को दूर करेंगे और अपने पड़ोसियों और रिश्तेदारों को घर आने का न्योता दे सकते हैं। आज के दिन किसी प्रॉपर्टी के सौदे में भी हाथ डाल सकते हैं। काम को लेकर स्थितियां सामान्य रहेंगी। आप आज निजी जीवन को ज्यादा महत्व देंगे। इनकम में बढ़ोतरी दिखाई देगी, जो आपको खुशी देगी। आज आप रोज की भागदौड़ से दूर खुद को समय देंगे और अपने परिवार के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे।

कुम्भ राशिफल
आज का दिन उतार-चढ़ाव और भागदौड़ के बीच गुजरेगा। दिन भर में अपने दोस्तों के साथ काफी बातचीत होंगी, लेकिन शाम होते-होते परिवार को समय देंगे। काम को लेकर आपको आज इधर-उधर ज्यादा भागना पड़ेगा। आप काफी व्यस्त रहेंगे। सेहत को लेकर थोड़ा ध्यान देना जरूरी होगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते में बढ़ती हुई रूमानियत से बहुत खुश नजर आएंगे, जबकि शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी आज सुख पूर्वक व्यतीत होगा। आपके परिवार में सभी मिलकर खुशियां मनाएंगे और त्यौहार को अच्छे से सेलिब्रेट करेंगे।

मीन राशिफल
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। बस आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा, जो बिगड़ सकती है, खर्चों में भी अधिकता रहेगी। धन का इस्तेमाल सोच समझ कर करें। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज कुछ नई चुनौतियां सामने आएंगी। आपके परिवार वाले कुछ विरोध जता सकते हैं, जबकि शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज तनाव के बीच गुजरेगा। एक दूसरे को लेकर कुछ समस्याएं सामने आ सकती हैं।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...