19 अक्टूबर का राशिफल: गुरुवार के सितारे सौभाग्य और शोभन नाम के शुभ योग बना रहे हैं। जिससे आज वृष राशि वालों को रुका हुआ पैसा मिल सकता है। मिथुन और कन्या राशि वालों को सितारों का साथ मिल सकता है।

कर्क और तुला राशि वाले नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है। धनु राशि वालों का रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। बिजनेस के नजरिये से कुंभ राशि वालों का दिन अच्छा रहेगा। इनके अलावा मकर राशि वालों को लेनदेन में सावधानी रखनी होगी। मीन राशि वालों के बिजनेस में उतार-चढ़ाव वाला दिन रहेगा। बाकी राशियों के लिए दिन सामान्य रहेगा

आज का मेष राशिफल

मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ है और आज आपको तनाव से कुछ राहत मिलेगी। आपके रुके कार्य पूर्ण होंगे और मन में संतुष्टि रहेगी। आज का दिन आपके लिए भाग्यी में वृद्धि का है। धन सम्माेन में वृद्धि होने से मन काफी प्रसन्न होगा। आज किसी कारण से आपको दूर की यात्रा पर जाना हो सकता है। छोटे मोटे पार्ट टाइम कारोबार के लिए भी समय निकालना आसान रहेगा। महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति का दिन है, तो आप प्रयास करते रहें।

आज का वृषभ राशिफल
आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी। पैसा फंसा हुआ है या उधार दिया हुआ है तो आज उसके वापसी की बहुत अधिक संभावना है। किसी सम्मेलन अथवा समारोह में सम्मिलित होने का अवसर मिलेगा। नई-नई विषयों की जानकारियां भी मिलेंगी। किसी यात्रा का भी प्रोग्राम बनेगा।

आज का मिथुन राशिफल
पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। चली आ रही समस्या का समाधान होगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। आज ग्रह गोचर बहुत ही अनुकूल बना हुआ है। अगर किसी संबंधी के साथ कोई व्यक्तिगत वाद-विवाद चल रहा है, तो उसे किसी अनुभवी की मध्यस्थता से सुलझाने का अनुकूल समय है। विद्यार्थी वर्ग अपनी पढ़ाई के प्रति एकाग्र चित्त रहेंगे।

आज का कर्क राशिफल
रिश्तों में निकटता आएगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। दिन की शुरुआत में कुछ चुनौतियां रह सकती हैं, लेकिन जल्दी ही सब कुछ व्यवस्थित भी हो जाएगा। बुजुर्गों का मान-सम्मान व आदर में कमी ना आने दे। उनका आशीर्वाद व सहयोग आपके लिए भाग्योदय दायक रहेगा। कोई धार्मिक अथवा मनोरंजक यात्रा का भी प्रोग्राम बन सकता है।
आज का सिंह राशिफल
शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। किसी भी परिस्थिति में अपना आत्मविश्वास बनाकर रखें। यह व्यवहार शुभ-अशुभ दोनों पक्षों में बेहतर सामंजस्य बनाकर रखेगा। राजकीय मामलों में निर्णय आपके पक्ष में हो सकता है। किसी भी असमंजस की स्थिति में निकट मित्रों की सलाह उपयोगी रहेगी।

आज का कन्या राशिफल
जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। अनुकूल ग्रह स्थिति बनी हुई है। अपनी वाकपटुता और कार्य क्षमता द्वारा किसी भी कार्य को हल करने में सफल रहेंगे। इस समय अपना पूरा ध्यान पेमेंट आदि कलेक्ट करने में लगाएं। आपको फायदा होगा। किसी समारोह में जाने का भी निमंत्रण मिल सकता है।

आज का तुला राशिफल
रिश्तों में निकटता आएगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। प्रॉपर्टी के क्रय विक्रय संबंधी कोई योजना फलीभूत होने की उम्मीद है। किसी नजदीकी मित्र अथवा संबंधी की सलाह भी आपके लिए उपयोगी साबित होगी। आपके संतुलित व्यवहार द्वारा शुभ और अशुभ प्रत्येक परिस्थितियों में उचित सामंजस्य बना रहेगा।

आज का वृश्चिक राशिफल
पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। आज कुछ खास लोगों से मुलाकात का मौका मिलेगा और आपको कई नई जानकारियां हासिल होंगी। योजनाबद्ध तरीके से अपनी कार्यप्रणाली को व्यवस्थित करें। युवाओं को अपने प्रयासों के अनुरूप बेहतर परिणाम भी मिलेंगे और कोई समस्या भी सुलझती नजर आएगी।

आज का धनु राशिफल
बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। चली आ रही समस्या का समाधान होगा। उच्च अधिकारी से सहयोग मिलेगा। आज पिछले काफी समय से कोई अटका हुआ काम पूरा करने में कामयाबी मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह व अनुभवों का अनुसरण करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। तथा आपको जीवन के सकारात्मक पहलुओं से रूबरू होने का भी अवसर प्राप्त होगा।

आज का मकर राशिफल
पिता या उच्च अधिकारी का सहयोग होगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। संतान पक्ष की कोई उपलब्धि आपकी खुशी का कारण बनेगी। आप अपने प्रयासों से प्रतिकूल परिस्थितियों को बेहतर बना लेंगे। वित्तीय स्थिति में सुधार आएगा। कोई भी नई शुरुआत करने के लिए समय बहुत अनुकूल है। साथ ही प्रभावशाली लोगों का भी सानिध्य और सहयोग मिलेगा।

आज का कुंभ राशिफल
जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। ग्रह स्थितियां यह मैसेज दे रही है, कि अपने बारे में ही सोचे और अपने लिए ही काम करें। आपके सचेत और व्यवस्थित रहने से विरोधियों की गतिविधियां निष्फल रहेगी। किसी धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति से मुलाकात आपको मानसिक रूप से बहुत ही सुकून देगी।

आज का मीन राशिफल
यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। आज किसी अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन में आप अपना लक्ष्य हासिल करने में सफल रहेंगे। निजी जीवन से जुड़ी गतिविधियां भी व्यवस्थित रहेगी। धार्मिक संस्थाओं के साथ सेवा संबंधी कार्यों में रुचि लेना आपको मानसिक सुकून देगा।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...