7 May 2024 Rashifal: मई का यह सप्तामह अक्षय तृतीया के शुभ संयोग से सजा बेहद शुभ सप्तारह है। इस सप्ताह बुध के मेष राशि में आने से डबल राजयोग का संयोग बनेगा। बुध यहां पहले से विराजमान शुक्र के साथ संयोग करके लक्ष्मीस नारायण राजयोग बनाएंगे। साथ बुध सूर्य के साथ मिलकर बुधादित्य राजयोग बनाएंगे। मई के इस सप्तारह में दोहरे राजयोग के प्रभाव से वृष और कर्क राशि के लोगों के लिए शुभ योग बन रहे हैं। इन्हेंी कारोबार में डबल मुनाफा होगा और करियर से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिलेगा।

मेष राशिफल
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। कार्यस्थल पर किसी भी सुझाव को लागू करने से पहले सभी फायदे और नुकसान पर चर्चा करें। बच्चों को जिम्मेदारियां दे। उनमें बौद्धिक क्षमता का विकास करने के लिए रचनात्मक कार्य में संलग्न रखें। ऑनलाइन सट्टे बाजार से आज आपको दूर रहना है, आर्थिक नुकसान होगा। प्रेम जीवन को बेहतर करने के लिए प्रयास करते रहेंगे। आज व्यस्तता खान-पान के शेड्यूल को खराब कर देगी। ज्यादा से ज्यादा पानी पिया करें, नहीं तो आपको डिहाइड्रेशन हो जाएगा। नेतृत्व करने की क्षमता का विकास होगा और आज एक मौका भी मिलेगा।

वृष राशिफल
आज आपको कई मामलों में चुनौतियां का सामना करना होगा। आज अपने व्यापार का विस्तार करना चाहते हैं तो उत्तम दिन है। आपके कार्य क्षेत्र में सीनियर्स और प्रबंधन टीम का सहयोग आज आपको मिलेगा। आपको अपने घर की बात किसी दूसरे के मुख से सुनना पसंद नहीं है, लेकिन आज आपको यह सुनना पड़ेगा जिससे दुख होगा। शेयर मार्केट या कमोडिटी मार्केट में निवेश आज दोपहर बाद रिटर्न देगा। आप अपने प्रेम के बारे में किसी से नहीं कहे हैं लेकिन आपका लव पार्टनर कई लोगों से कह चुका है यह बात आपको चिंता में डालेगी। प्राकृतिक उपचार की मदद से आपको लंबे समय से चली आ रही बीमारियों से छुटकारा मिलेगा।

मिथुन राशिफल
आज आप किसी के दबाव में कुछ भी गलत करने का प्रयास कर सकते हैं, लेकिन इससे आपको बचना चाहिए। दूसरों की मदद इस हद तक ही करें जिसमें आपकी छवि धूमिल ना हो। परिवार के छोटे भाई या बहन यदि गलत दिशा में जा रहे हैं तो आपका कर्तव्य है उनको सही दिशा दिखाना और समझना। व्यापार में आज किसी प्रकार का आर्थिक समझौता न करें, और ना ही कोई बड़ी रकम किसी को उधार दें। आप अपने मधुर बातों से लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर लेंगे और अपने लव पार्टनर को भी नाराज नहीं होने देंगे।

कर्क राशिफल
आज हफ्ते की शुरुआत में अपने कार्यस्थल पर टीम के साथ साप्ताहिक वर्क प्लान बनाएंगे और उसे क्रियान्वित करने की योजना पर काम करेंगे। शाम को माता-पिता के साथ बैठकर पारिवारिक समस्याओं पर चर्चा करेंगे जिससे उनको बहुत अच्छा महसूस होगा। आज आपको गोल्ड में निवेश करना चाहिए। प्रेम संबंध में किसी भी प्रकार का गलत विचार अपने लव पार्टनर के लिए ना लाएं, इससे संबंधों में अलगाव की स्थिति बनेगी। आपको समय पर खाना चाहिए और पौष्टिक भोजन खाना चाहिए जिससे आपकी सेहत में सुधार होगा। बुरी आदतों और बुराइयों से खुद को दूर रखें।

सिंह राशिफल
आज आप अपने आपको तकनीकी तौर पर मजबूत करने का हर संभव प्रयास करेंगे। आपको अपने आसपास के लोगों से सतर्क रहना चाहिए यह आपकी बुराई पत्नी से करेंगे जिससे पारिवारिक माहौल खराब होगा। एफएमसीजी सेक्टर से जुड़े हुए लोगों का फायदा होगा। जनरल मर्चेंट की दुकान करने वालों की बिक्री बढ़ेगी जिससे धन लाभ होगा। आपका लव पार्टनर नाराज ना हो, इसलिए आज आपको कोई भी मूर्खतापूर्ण कार्य नहीं करना चाहिए। दांतों के मरीज को ज्यादा ठंड और गर्म चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए और डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

कन्या राशिफल
आज आपको अपने आत्म सम्मान की रक्षा के लिए कवच का निर्माण करना पड़ेगा। आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मिलकर आप अपने आप को बहुत खुशनसीब महसूस करेंगे। यदि आप लोन लेने के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो आज का दिन आपके लिए सर्वोत्तम है। कुछ लोगों के प्रेम जीवन में विवाद बढ़ता हुआ दिख रहा है इसे सुलझाने का प्रयास करें। आध्यात्मिकता के मार्ग पर चलकर आपको मानसिक सुख मिलेगा। कुछ लोग लम्बर स्पॉन्डिलाइसिस के कारण असहनीय पीड़ा महसूस करेंगे।

तुला राशिफल
आज पूरी क्षमता के साथ अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रयास करेंगे लेकिन कुछ कमी जरूर रह जाएगी। रिश्तेदारों का सहयोग आपकी समस्याओं को हल करने में बहुत मदद करेगा। प्रचार को देखकर पैसे का निवेश न करें नहीं तो आपका आर्थिक नुकसान जरूर होगा। शेयर मार्केट में निवेश कर्ज लेकर तो बिल्कुल ना करें। आज आपको सावधान रहने की सलाह दी जाती है कि आपको कोई प्रेम जाल में फंसा कर ब्लैकमेल करेगा। स्वास्थ्य के प्रति आपका ध्यान देने की सतर्कता आपको स्वस्थ रखने में बहुत मदद करेगी।

वृश्चिक राशिफल
आज आपको दूसरों की कमियों को उजागर करने का प्रयास नहीं करना चाहिए इससे आपकी छवि भी धूमिल होगी। बच्चों के एक्टिविटी आपको पसंद नहीं आ रही है जिसके कारण उनसे आप नाराज हो जाएंगे। अतीत में किया गया निवेश आज फल देगा जिससे वित्तीय स्तिथि में सुधार होगा। लव पार्टनर से विवाह करने का आज वादा कर सकते हैं, और निभाने की कसमें भी खायेंगे। योग आपके पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करेगा। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी।

धनु राशिफल
आपकी बौद्धिक क्षमता आपको सामाजिक तौर पर मजबूत करेगी, लोग आपसे सलाह लेने आएंगे। आज अधीनस्थ कर्मचारियों के सहयोग से आप अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लेंगे। बच्चों के साथ शाम बिताना न केवल खुशनुमा बनाएगा बल्कि आपको तरोताजा भी करेगा। आज आपको लॉन्ग टर्म के लिए निवेश करना चाहिए। भविष्य में अच्छा धन लाभ देगा। आज आपको सर दर्द महसूस होगा साथ ही थोड़ा सा तनाव भी आपके मन को अस्थिर बनाए रखेगा।

मकर राशिफल
आज कार्यस्थल पर आपको बड़ी जिम्मेदारी मिलने का योग दिख रहा है। परिवार का व्यापार बढ़ाने के लिए आपको आपसी मतभेदों को दूर करना पड़ेगा। सभी प्रकार की परेशानियों में आपको पत्नी का सहयोग मिलेगा। आपको अपने मित्रों के सहयोग से व्यापार करने में निश्चित सफलता मिलेगी। जो अपना चैनल चलाते हैं, या शॉर्ट वीडियो बनाते हैं, उनको आज सोशल मीडिया पर विरोध का सामना करना पड़ेगा। लेकिन इससे भी उनकी व्यूअरशिप बढ़ेगी। लव पार्टनर पर विश्वास रखें और उनकी बातों का ज्यादा विरोध ना करें। वजन कम करने में पानी आपकी बेहद मदद करेगा।

कुम्भ राशिफल
आज आपको अपने कार्यस्थल पर ज्यादा बहस करने की जरूरत नहीं है। प्रतियोगी छात्रों को सलाह दी जाती है कि मोबाइल पर अपना समय ना बर्बाद करें बल्कि किताबों का अध्ययन करें। आप परिवार के सदस्यों की ज़रूरतों पर ध्यान देंगे। यदि आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर चल रही है, तो सुधार के लिए आपको ज्योतिषीय से सलाह लेनी चाहिए। अपने प्रेम संबंधों को फिलहाल गुप्त रखें।

मीन राशिफल
आज आप अपनी टीम के साथ कहीं घूमने जाएंगे और उनको प्रेरित करने के लिए कुछ लोगों से मिलवाएंगे जिससे आपके काम में और तेजी से प्रगति हो। आज सुबह घर के बगीचे में खूब मेहनत करेंगे और नए पेड़ों को भी लगाएंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए आप शेयर मार्केट में फ्यूचर और ऑप्शन में निवेश करें निश्चित धन लाभ होगा। आपको लव पार्टनर का साथ मिलेगा शाम को आज उसके साथ समय बिताएंगे। भावनात्मक परेशानियों से निपटने के लिए खुद को प्रसन्न रखें। छोटे-मोटे मुद्दों पर बहस होने की संभावना अधिक है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...