रांची: झारखंड में बर्ड फ्लू संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. बोकारो के बाद रांची में भी बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है.. इस बीच राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने अजीब बयान दिया है। जिसकी विपक्ष आलोचना कर रहा है. उन्होंने कहा कि राज्य में जब-जब बर्ड फ्लू आया है, मैंने ज्यादा मुर्गा खाया है. उन्होंने लोगों को सलाह देते कहा कि मुर्गा को आग में ज्यादा भूनकर खाना है. स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने शनिवार को कहा कि राज्य में फ्लू के कुछ मामलों की जानकारी उन्हें समाचार पत्रों के माध्यम से हुई है. पशुपालन मंत्री इस पर संज्ञान लेंगे और उचित कार्रवाई करेंगे. किसी को भी डरने की कोई जरूरत नहीं है।

यहां देखे स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का बयान…

दरअसल, बोकारो में बर्ड फ्लू के कारण करीब 4,000 मुर्गियों और त्खों को मारे जाने के मात्र एक सप्ताह बाद रांची में भी बर्ड फ्लू (एवियन इंफ्लुएंजा ) की पुष्टि हुई है. केंद्रीय मत्स्य एवं पशुपालन मंत्रालय ने राज्य के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत आवश्यक सभी कार्रवाई करने को कहा है. एक अधिकारी ने कहा, केंद्र ने झारखंड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह को तीन मार्च को लिखे एक पत्र में रांची में मुर्गियों में एवियन इन्फ्लूएंजा (एच5एन1 ) संक्रमण की पुष्टि की तथा राज्य को इसकी रोकथाम के लिए कदम उठाने का निर्देश दिया।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...