Aaj Ka Rashifal : वक्री गुरु मेष राशि में, केतु कन्या राशि में, चंद्रमा अभी भी मिथुन राशि में बने हुए हैं, शुक्र वृश्चिक राशि में, सूर्य, बुध और मंगल तीनों ग्रह बैठे हुए हैं धनु राशि में, जहां बुध वक्री हैं। शनि कुंभ राशि में और राहु मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।

मेष राशि :

भाग्य साथ देगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापार बहुत अच्छा है। अब जाकर के एक खुशहाल दिनों की तरफ आप बढ़ रहे हैं, बस गृहस्थ आश्रम में पति-पत्नी के संबंध मे थोड़ी प्रॉब्लम हो सकती है। इस बात का ध्यान रखिए। कालीजी को प्रणाम करते रहें।

वृषभ राशि :

वृषभ राशि को थोड़ा सरकारी तंत्र से बचकर रहना चाहिए। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव संभव है। धन का आगमन बनेगा। निवेश करने से बचें। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार मध्यम चलेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि :

दाम्पत्य जीवन में थोड़ी-सी खटपटाहट दिख रही है। इस बात का ध्यान रखिए। आपके सप्तम भाव में सूर्य और मंगल आ गए हैं, जो अच्छे संकेत नहीं हैं। सरकारी तंत्र से सही चलेगा और नौकरी की स्थिति भी सही चलेगी। बाकी पर्सनल लाइफ और स्वास्थ्य बहुत अच्छा नहीं है। गणेशजी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि :

एग्रेसन से बचें। स्वास्थ्य मध्यम है। सरकारी तंत्र से लाभ मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे, लेकिन प्रेम में तू-तू मैं-मैं और बच्चों के सेहत को लेकर मन खराब रहेगा। व्यवसाय सही चलता रहेगा। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।

सिंह राशि :

मन खिन्न रहेगा। क्रोध बढ़ेगा। प्रेम में तू-तू मैं-मैं की स्थिति है। प्रेम में उदासीनता रहेगी। बच्चों की सेहत बहुत अच्छी नहीं है। स्वास्थ्य करीब-करीब ठीक है। व्यवसाय भी ठीक है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि :

घर में कोलाहल के संकेत हैं। एक एग्रेसन है घर में, बाकी सरकारी तंत्र से लाभ, पैतृक संपत्ति में बढ़ोत्तरी, कोर्ट-कचहरी में विजय और स्वास्थ्य मध्यम है। व्यवसाय अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

तुला राशि :

पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान अच्छा, व्यापार अच्छा, रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। शाम का समय महत्वपूर्ण रहेगा। पीली वस्तु दान करें।

वृश्चिक राशि :

परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। क्रोध से बचें। जुबान की कड़वाहट और कठोर भाषा से बचें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार सही रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि :

एक रौब और रुआब है आपमें इस समय, ऊर्जा बढ़ोत्तरी हुई है। बस थोड़ा सा हार्ड एनर्जी का सामंजस्य बनाए रखिएगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम- संतान अच्छा है और व्यापार बहुत अच्छा है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। लाल वस्तु पास रखें

मकर राशि :

खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। शासन सत्ता पक्ष से नुकसान संभव है। प्रेम-संतान व्यापार अच्छा है। शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे, लेकिन डिस्टर्बेस बना रहेगा। लाल वस्तु का दान करें।

कुंभ राशि :

बहुत तरह के आय इस समय बढ़ेंगे। स्वास्थ्य भी ठीक है। प्रेम- संतान मध्यम है, व्यापार बहुत अच्छा है। भावुकता पर नियंत्रण रखें। जीवन में उथल-पुथल रहेगी। गणेशजी को प्रणाम करते रहें।

मीन राशि :

सरकारी तंत्र से लाभ, कोर्ट-कचहरी में विजय, राजनीतिक लाभ, स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। भूमि और वाहन की खरीदारी संभव है। हरी वस्तु का दान करें।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...