आनेवाले दिनों में छाए रहेंगे बादल, जानें कैसा होगा मौसम का मिजाज

रांची। झारखंड में ठंड ने दस्तक दे दी है। प्रदेश के जिलों में भी न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव का क्रम लगातार बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, चाईबासा, जमशेदपुर और सरायकेला क्षेत्र में बुधवार को सुबह के समय धुंध अथवा कोहरा छाया रहेगा। दोपहर में अधिकतर समय बादल छाये रह सकते हैं।
मौसम विभाग ने इस दौरान मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। शाम के मौसम में ठंडक रहेगी।









