रांची : झारखंड में राजनीतिक तपिश बढ़ी हुई है। गांडेय विधायक के इस्तीफा देने के बाद कई कयास लगाए जा रहे हैं। सीएम की पत्नी कल्पना सोरेन की मुख्यमंत्री बनने की चर्चा जोरों पर है। उधर सीएम ने विधायक दल की कल बैठक बुलाई है।

झारखंड की राजनीति को लेकर बड़ा दावा किया जा रहा है। इसके अनुसार कल यहां भूचाल आएगा। सत्ता परिवर्तन होगा। हेमंत सोरेन इस्‍तीफा देंगे। उनकी पत्‍नी कल्‍पना सोरेन विधायक दल की नेता चुनी जाएगी। यह दावा भाजपा सांसद डॉ निशिकांत दूबे कर रहे हैं।

भाजपा सांसद डॉ निशिकांत दूबे ने सोशल मीडिया X पर लिखा ‘ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी परेशान,उनके सचिव चौबे जी से लेकर महाधिवक्ता मिश्रा जी गांडेय उप चुनाव कराने के लिए परेशान,विधायक दल की बैठक कल ,राज्यपाल के पास अपना इस्तीफ़ा व कल्पना सोरेन जी को विधायक दल का नेता बनाने वाला पत्र राज्यपाल महोदय को एक साथ देने की तैयारी @CPRGuv झारखंड के राज्यपाल से विनम्र निवेदन है कि क़ानूनी सलाह के बाद ही निर्णय लें।

डॉ दूबे ने आगे लिखा ‘सुप्रीम कोर्ट के जजमेंट sr choudhry vs state of Punjab के अनुसार यदि 6 महीने के अंदर कल्पना सोरेन जी विधायक नहीं बनती हैं तो वह मुख्यमंत्री पद की शपथ नहीं ले सकती हैं। काटोल विधानसभा के लिए मुम्बई हाईकोर्ट के जजमेंट के अनुसार अब गांडेय या झारखंड के किसी भी विधानसभा का चुनाव नहीं हो सकता। राज्यपाल महोदय को @ECISVEEP तथा क़ानूनी राय लेकर झारखंड के लुटेरों की मंशा को रोकना चाहिए, यही प्रार्थना है।’

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...