रांची। उलगुलान रैली के बहाने कल झारखंड में झामुमो अपना शक्ति प्रदर्शन करेगा। पार्टी ने इस रैली को लेकर अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी ने दावा किया है कि प्रदेश भर से इस रैली में 1 लाख से ज्यादा झामुमो कार्यकर्ता रांची पहुंचेंगे। वहीं इंडिया गठबंधन के अन्य नेता भी कल रैली में शिरकत करेंगे। इधर “उलगुलान न्याय महारैली” से पहले प्रभात तारा मैदान (रांची) का मुख्यमंत्री ने खुद जायजा लिया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि विपक्षी दलों की राज्य सरकारों के खिलाफ एजेंसियों के दुरुपयोग एवं इलेक्टोरल बॉन्ड के तहत हजारों करोड़ की संगठित लूट ने भाजपा के चेहरे से शराफत का नकाब उतार फेंका है। केंद्र सरकार के तानाशाही रवैये के खिलाफ देश भर के नेताओं का यह महाजुटान भारत की राजनीति को एक नई दिशा देगा।

इसके साथ ही, पूर्व मुख्यमंत्री हेमन्त बाबू की गिरफ्तारी के खिलाफ चल रही झामुमो की “न्याय यात्रा” का भी कल समापन होगा, जिसके बाद हम अपनी लड़ाई को जनता की अदालत में लेकर जायेंगे। इस दौरान झारखंड मंत्रिमंडल में मेरे सहयोगी श्री बसंत सोरेन एवं झामुमो महासचिव श्री सुप्रियो भट्टाचार्य समेत इंडिया गठबंधन के कई साथी मौजूद थे।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...