पलामू । लंबे समय से इंतजार कर रहे राज्य भर के शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है। सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को विभिन्न ग्रेडों में प्रोन्नति के लिए वरीयता सूची का निर्धारण शुरू कर दिया गया है। जिसकी सूची पलामू जिला द्वारा आज जारी कर दी गई है। साथ ही डाटाबेस की मास्टर सूची का अंतिम रूप से प्रकाशन कर दिया गया है। यह जानकारी पलामू जिला शिक्षा अधीक्षक ने दी है। इस संबंध में उन्‍होंने 28 अक्‍टूबर, 2023 को जिले के सभी क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा प्रसार को दी है।

क्या कहते है DSE

जिला शिक्षा अधीक्षक ने लिखा है कि पलामू जिले के प्रारंभिक विद्यालयों में कार्यरत सभी शिक्षक/शिक्षिकाओं को विभिन्न ग्रेडों में प्रोन्नति के लिए डाटाबेस तैयार कर मास्टर सूची का प्रकाशन कर आपत्ति की मांग की गई थी। संबंधित शिक्षकों द्वारा अपना-अपना डाटा अधोहस्ताक्षरी कार्यालय को उपलब्ध कराया गया। इसके आधार पर अंतिम रूप से डाटाबेस संशोधित करते हुए मास्टर सूची तैयार की जा चुकी है।

ऐसे देखें लिस्ट

मास्‍टर सूची के अवलोकन के लिए  जिला के शिक्षा विभाग द्वारा https://palamu.nic.in के पोर्टल पर लिस्ट प्रकाशित की जा रही है। अब इसी डाटाबेस के आधार पर प्रारंभिक शिक्षकों को ग्रेड-3, ग्रेड-4 एवं ग्रेड-7 में प्रोन्नति के लिए क्रमशः वरीयता सूची 1, वरीयता सूची 2 और वरीयता सूची 4 का निर्माण कर प्रोन्नति दी जाएगी।मालूम हो की लंबे समय से वरीयता सूची के साथ प्रोन्नति की मांग शिक्षक संघ द्वारा किया जा रहा था। वरीयता सूची निर्धारण के बाद शिक्षकों को प्रोन्नति मिल सकेगी।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...