सोशल मीडिया में वायरल हुआ BJP नेता का गंदा वीडियो…पार्टी ने लिया तत्काल एक्शन…

सोशल मीडिया में वायरल वीडियो के बाद पार्टी ने नेता को तत्काल सस्पेंड किया, नेता का दावा – वीडियो एडिट किया गया, राजनीतिक बदनाम करने की साजिश है।

Viral video:  BJP नेता का अश्लील वीडियो का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा एक के बाद एक viral हो रहे video से पार्टी की किरकिरी अलग हो रही है। कभी सड़क पर तो कभी बंद कमरे अश्लील हरकत करते कैमरे में कैद हो रहे है। ऐसा ही एक मामला यूपी का आता है जो सोशल मीडिया में खूब वायरल है।

क्या है viral  video का मामला

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष गौरीशंकर अग्रहरि का एक विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो में एक लड़की के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाए जाने का दावा किया गया है।

घटना के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने स्पष्ट किया कि गौरीशंकर अग्रहरि अगस्त 2023 से पार्टी में किसी भी पद पर नहीं हैं, बावजूद इसके सोशल मीडिया पर उनके प्रोफाइल में अभी भी जिला उपाध्यक्ष लिखा हुआ है। पार्टी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से बाहर कर दिया है।

इस वीडियो के बारे में पूछे जाने पर गौरीशंकर अग्रहरि का कहना था कि यह वीडियो राजनीतिक रूप से बदनाम करने के लिए फैलाया गया है। उन्होंने दावा किया कि वीडियो एडिट किया गया है, और उनका चेहरा किसी और की बॉडी पर सेट किया गया है। उन्होंने कहा, “जिसने ऐसा किया है हम उसे जानते हैं।”

बांसी नगर पालिका क्षेत्र के निवासी गौरीशंकर अग्रहरि का यह बयान और वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से फैल रहा है, और इस मामले की आगे की जांच जारी है।

Related Articles

close