गया। शिक्षक की पत्नी ने GFP थाना प्रभारी राजेश सिंह पर गंभीर आरोप लगाये हैं। शिक्षक की पत्नी का आरोप है कि आरोपियों को पकड़ने के बजाय रेलवे पुलिस उन्हें ही परेशान कर रही है। थाना प्रभारी पर प्रताड़ित करने और अश्लील भाषा में बात करने का आरोप भी लगाया गया है। दरअसल पिछले साल नवंबर में गया रेलवे स्टेशन परिसर शिक्षक नरेंद्र प्रसाद की गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी।

इस मामले में अब पीड़िता ने जीआरपी थानाध्यक्ष पर गम्भीर आरोप लगाया है। विधवा अर्चना का कहना है कि उसके पति की हत्या मामले में जीआरपी कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उलटा जीआरपी थानाध्यक्ष राजेश सिंह उल जुलूल न केवल सवाल पूछते हैं बल्कि अश्लील भाषा का भी प्रयोग करते हैं। पीड़िता ने हत्या का आरोप दो देवरों पर लगाया है। शिक्षक नरेंद्र प्रसाद की हत्या 9 नवम्बर 2023 को हुई थी।

हालांकि जीआरपी थानाध्यक्ष राजेश सिंह की दलील दूसरी है। उन्होंने कहा कि महिला असली आरोपी को बचाने के लिए झूठे बेबुनियाद आरोप लगा रही है। उन्होंने बताया कि एक जांच अधिकारी घटना से पूर्व और उसके बाद से जुड़े हर एक पहलू पर सवाल करता है। तभी वह निष्कर्ष पर पहुंचता है। महिला के मोबाइल के कॉल डिटेल उसके पति की हत्या के पहले और बाद के मामले में बहुत कुछ संदिग्ध हैं। लेकिन उन चीजों के बारे में विधिवत तरीके से जैसे ही सवाल पूछा जाता है तो भड़क जाती है। सही-सही जवाब देने के बजाय उलटा आरोप लगाने लगती है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...