घर में घुसा कातिल… और कुछ ही मिनटों में सब खत्म! फेमस यूट्यूबर की बेरहमी से हत्या, मचा हड़कंप

सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर बेबाक बोलने वाली सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को चाकू मारकर उतारा मौत के घाट, कट्टरपंथियों पर शक

कनाडा से एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। पंजाबी मूल की मशहूर यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर Nancy Grewal की उनके ही घर में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और सोशल मीडिया पर भी शोक और गुस्से की लहर दौड़ गई है।

पुलिस के मुताबिक यह खौफनाक घटना Windsor में मंगलवार रात करीब 9:30 बजे हुई। बताया जा रहा है कि एक अज्ञात हमलावर नैन्सी ग्रेवाल के घर में घुसा और उन पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन ज्यादा खून बह जाने के कारण उनकी मौत हो गई।

इस मामले की जानकारी LaSalle Police Service ने दी। पुलिस अधिकारी Michael Pearce ने बताया कि 45 वर्षीय नैन्सी ग्रेवाल पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया और अब पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

कौन थीं नैन्सी ग्रेवाल?

पंजाब मूल की नैन्सी ग्रेवाल कनाडा में रहकर यूट्यूब और सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय थीं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर करीब 12 हजार फॉलोअर्स थे और वे नियमित रूप से वीडियो पोस्ट करती थीं।

वे भारत-कनाडा संबंधों, पंजाब के सामाजिक और धार्मिक मुद्दों के साथ-साथ राजनीतिक विषयों पर भी खुलकर अपनी राय रखती थीं।

खालिस्तानी गतिविधियों की करती थीं आलोचना

बताया जा रहा है कि नैन्सी ग्रेवाल अपने वीडियो में खालिस्तानी गतिविधियों की खुलकर आलोचना करती थीं। इसी वजह से कई बार उन्हें विरोध और धमकियों का भी सामना करना पड़ा था।

उन्होंने पंजाब से जुड़े कई चर्चित मामलों पर भी आवाज उठाई थी, जिनमें Amritpal SinghBikram Singh Majithia और Gurinder Singh Dhillon से जुड़े मुद्दे भी शामिल थे।

इतना ही नहीं, जून 2025 में बठिंडा की इन्फ्लुएंसर Kanchan Kumari उर्फ कमल कौर भाभी की रहस्यमयी मौत के बाद भी नैन्सी ने सोशल मीडिया पर न्याय की मांग उठाई थी।

हत्या के पीछे कौन?

फिलहाल इस सनसनीखेज हत्याकांड के पीछे कट्टरपंथियों की भूमिका होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस अभी हर एंगल से जांच कर रही है।

सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या नैन्सी की बेबाक आवाज ही उनकी मौत की वजह बन गई? या फिर इस हत्या के पीछे कोई और गहरी साजिश छिपी है। पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close