बिहार में सियासी हलचल : क्या राज्यसभा जाएंगे नीतीश कुमार?
Political stir in Bihar: Will Nitish Kumar go to Rajya Sabha?

Nitish Kumar Rajya Sabha को लेकर बिहार की राजनीति में अचानक हलचल तेज हो गई है। होली के दिन जहां पूरा राज्य रंगों के जश्न में डूबा था, वहीं राजनीतिक गलियारों में बड़े बदलाव की चर्चाएं शुरू हो गईं। सूत्रों के अनुसार, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल्द ही राज्यसभा का रुख कर सकते हैं। खबर है कि वे 5 मार्च को सुबह 11:30 बजे बिहार विधानसभा पहुंचकर राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर सकते हैं।
जानकारी के मुताबिक, जनता दल (यू) की ओर से केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर भी राज्यसभा चुनाव के उम्मीदवार के रूप में नामांकन भर सकते हैं। पार्टी ने अपने कई वरिष्ठ नेताओं को इस दौरान मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं। इन राजनीतिक गतिविधियों के बीच यह चर्चा तेज हो गई है कि Nitish Kumar Rajya Sabha जाने का फैसला लगभग तय माना जा रहा है।
इसी दिन भाजपा के उम्मीदवार भी अपना नामांकन दाखिल करेंगे। नितिन नवीन और शिवेश कुमार भाजपा की ओर से उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतर सकते हैं। वहीं उपेंद्र कुशवाहा भी राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करने की तैयारी में हैं।
सूत्रों के मुताबिक, नामांकन के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भी मौजूद रहने की संभावना है। माना जा रहा है कि नामांकन के बाद अमित शाह, नीतीश कुमार और एनडीए के अन्य नेताओं के साथ एक अहम बैठक भी कर सकते हैं, जिसमें आगे की राजनीतिक रणनीति पर चर्चा हो सकती है।
हालांकि इस संभावित बदलाव को लेकर जदयू के कुछ कार्यकर्ताओं और नेताओं में असंतोष की खबरें भी सामने आ रही हैं। इसी मुद्दे पर पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा के आवास पर वरिष्ठ नेताओं की बैठक भी हुई। बैठक के बाद मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि यदि नीतीश कुमार राज्यसभा जाने का फैसला करते हैं, तो यह उनका व्यक्तिगत निर्णय होगा और पार्टी उनके हर फैसले के साथ मजबूती से खड़ी है।









