रांची: शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का पार्थिव शरीर रांची एयरपोर्ट पहुंचा

शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का पार्थिव शरीर विधानसभा के लिए निकला राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और चंपई सोरेन एक साथ गाड़ी में गए मंत्री बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख राज्य- सभा सांसद महुआ मांझी समेत कई नेता टाइगर को अलविदा कहने के लिए विधानसभा की ओर रुख किए।

झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का शव अंतिम दर्शन के विधानसभा में रखा गया है। शव चेन्नई से रांची पहुंचा है। विधानसभा और पार्टी कार्यालय में उन्हें श्रद्धांजलि दी जायेगी । इसके बाद पार्थिव शरीर उनके गांव अलारगो ले जाया जायेगा, जहां शाम तक उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होना है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...