छपरा। आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी ने घरवालों से डरकर कुएं से छलांग लगा दी। हालांकि कुएं में गिरने के बाद उसे जो गिफ्ट मिला, उसे वो जिंदगी भर नहीं भूल पायेगा। दरअसल दरअसल, देर रात दो बजे एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया।  लेकिन, तभी लड़की के घर वाले जग गए, जिसके बाद डरकर ने बचने के लिए कुंए में छलांग लगा दी। 

 घटना गड़खा थाना क्षेत्र के मोतीराजपुर की. कुएं के पास लड़की के परिवार वालों को साथ ग्रामीणों की भी भीड़ लग गई। इसके बाद क्यों और कैसे जाने बिना लोग युवक को कुएं से निकालने में जुट गए. काफी मशक्कत के बाद युवक कुएं से निकाला गया। कुएं से युवक के निकलते ही ग्रामीणों ने उसकी शादी करा दी। यह शादी इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। युवक शहर के तेलपा का रहने वाला मुन्ना राज है। 

मुन्ना गड़खा थाना क्षेत्र के मोतीराजपुर निवासी अपनी प्रेमिका से मिलने रात के 2:00 बजे उसके घर पहुंच गया। तभी परिजनों को इसकी भनक लग गयी। लड़के ने बचने के लिए कुएं में छलांग लगा दी।  तभी अचानक वो कुएं में गिर गया। पानी में गिरने की आवाज सुनकर घर वाले दौड़े-दौड़े वहां पहुंचे। उसे गांव वालों ने बचाने की कोशिश शुरू कर दी। युवक को कुएं से निकाला गया। जिसके बाद पंचायत बैठी।स्थानीय पंचायत और स्थानीय लोगों ने दोनों प्रेमी-प्रेमिका से बात की दोनों की रजामंदी से गांव के एक मंदिर में शादी करा दी गई। 

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...