बांका। प्रेमी जोड़े को ट्रेन पर चढ़कर भागने से पहले ही पुलिस ने पकड़ लिया। मामला बांका के धौनी रेलवे स्टेशन का है, जहां ट्रेन आने का इंतजार कर रहे प्रेमी जोड़े को रजौन थाना की पुलिस ने पकड़ लिया। प्रेमी जोड़ा रजौन के मकरमडीह गांव का रहने वाला है। इस मामले में परिजनों ने पहले ही रजौन थाने में अपहरण का केस दर्ज कराया था। गिरफ्तारी के बाद भी दोनों जोड़े एक दूसरे से शादी की बात पर अड़े थे।

इधर, प्रेमी जोड़े ने बताया कि दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं। शादी भी करना चाहते हैं। घटना रजौन थाना क्षेत्र में शनिवार रात नौ बजे की है। दोनों की उम्र करीब 16 साल बताई जा रही है। कि एक ही गांव के दोनों नाबालिग घर से शादी करने की फिराक में फरार हुए थे। प्रेमी जोड़े ने पकड़े जाने के बाद बताया कि दोनों आपस में प्रेम करता हैं। दोनों शादी भी करना चाहते थे, लेकिन नाबालिग रहने के कारण पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया।

प्रेमी जोड़े से पूछताछ के बाद 164 के बयान के लिए न्यायालय भेजा जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।दोनों अपने घर से तीन दिन पहले ही भागे थे, तभी से परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। इसी बीच परिजनों ने इस मामले में केस दर्ज कराया था, इसी बीच पुलिस को ये खबर मिली कि एक प्रेमी जोड़ा स्टेशन से भागने की फिराक में है। तभी पुलिस ने ट्रेन आने का इंतजार कर रहे प्रेमी जोड़े को पकड़ लिया।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...