जयपुर। राजस्थान में शिक्षक भर्ती पर्चा लीक कांड के मास्टरमाइंड भूपेंद्र सारण की गर्लफ्रेंड भी शिक्षक भर्ती सेलेक्ट हो गयी। हालांकि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने मास्टरमाइंड की गर्लफ्रेंड प्रियंका विश्नोई की नियुक्ति रद्द कर दी है। इधर युवती ने टीचर भर्ती परीक्षा में नियुक्ति रद्द होने पर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। नाराज प्रियंका विश्नोई ने राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) के खिलाफ याचिका लगाई है।

याचिका में कहा गयाहै कि पेपर लीक से उसका कोई नाता नहीं है, बावजूद उसकी नियुक्ति रद्द कर दी गयी। PTI भर्ती परीक्षा का न तो पेपर लीक हुआ और न ही कोई FIR दर्ज हुई है।ऐसे में किसी आरोपी से दोस्ती के आधार पर नियुक्ति को रद्द करना पूरी तरह से गलत है। कर्मचारी चयन बोर्ड ने तो इस मामले पर पक्ष तक नहीं जाना है।

लड़की का कहना है कि 10th और 12th में भी अच्छे मार्क्स हैं। PTI भर्ती में भी मेहनत कर के सिलेक्शन तक पहुंची थी। लेकिन सिलेक्शन रद्द किया गया है। दरअसल कर्मचारी चयन बोर्ड ने 16 जून 2022 को पीटीआई के 5546 पदों की भर्ती निकाली थी। इसमें याचिकाकर्ता प्रियंका विश्नोई रिटन टेस्ट में पास हुई थी। इसके बाद उन्होंने डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन भी करा लिया था, जिसमें वह सिलेक्शन तक पहुंच गई थी।लेकिन, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने 31 मई को जब भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी किया। तो उन्होंने सिर्फ सीनियर टीचर भर्ती पेपर लीक के मास्टरमाइंड भूपेंद्र सारण से दोस्ती होने के कारण प्रियंका के सिलेक्शन को रद्द कर दिया। जो पूरी तरह गलत है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...