भागलपुर: बेगुसराय का सरफिरा शूटर अभी तक पकड़ाया भी नहीं था कि भागलपुर में एक व्यापारी को अपराधियों को गोलियों से भून दिया। कारोबारी को चार गोलियां मारी गयी, जिसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।

घटना भागलपुर के नाथनगर इलाके की बतायी जा रही है। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस बदमाशों को जल्द से जल्द गिरफ्तारने की बात कह रही है।

एसपी के मुताबिक नाथनगर में एक व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उन्हें 4 गोलियां लगी थीं। हमलावर व्यक्ति की हत्या करने के उद्देश्य से आए थे, आगे की जांच चल रही है। हम उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लेंगे।

आपको बता दें कि इससे पहले बेगूसराय बाइक सवार दो बदमाशों ने 11 निर्दोष लोगों को गोली मार दी। इनमें से एक की मौत घटनास्थल पर हो गई। जबकि शेष अन्य घायल हो गए। दिनदहाड़े फायरिंग करने की घटना सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पुलिस पुरे मामले की छानबीन कर रही है। CCTV फुटेज के जरिए पुलिस अपराधियों की पहचान में जुटी हुई है। जिले से सटे कई अन्य जिलों पटना, लखीसराय, नालंदा, समस्तीपुर, खगड़िया पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...