औरंगाबाद। बहन के प्रेमी को भाईयों ने ऐसी मौत दी, कि सुनकर पुलिस के भी रौंगटे खड़े हो गये। पहले तो भाईयों ने बहन के प्रेमी को समझाने की कोशिश की, लेकिन नहीं मानने पर कुल्हाड़ी से काट डाला। मामला बिहार के औरंगाबाद का है। निगीडीह गांव में दो भाइयों ने अपने बहन के प्रेमी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी और फिर उसके शव को नहर में फेंक दिया। 27 नवंबर की सुबह एक शव मिला था। शव की पहचान मदनपुर थाना क्षेत्र के ही छालीदोहर गांव निवासी तेज नारायण यादव के पुत्र महेंद्र यादव के रूप में की गई।

परिजनों के लिखित आवेदन के आधार पर पांच नामजद अभियुक्तों के खिलाफ मदनपुर थाने में मामला दर्ज किया गया। पुलिस को जांच में पता चला कि मृतक महेंद्र यादव अभियुक्त कुंदन उर्फ समीर सिंह भोक्ता की बहन से बातचीत किया करता था। इसी क्रम में अभियुक्तों ने लड़की के माध्यम से कॉल करवाकर महेंद्र यादव को ग्राम निगीडीह बुलाकर हत्या को अंजाम दिया और उसे मोटरसाइकिल से ले जाकर उत्तर कोयल नहर के चाट में फेंक दिया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में निगिडीह निवासी दुखी सिंह भोक्ता का पुत्र अनिल सिंह भोक्ता और कुंदन उर्फ समीर सिंह भोक्ता, आजाद बिगहा निवासी रामचंद्र रिकियासन का पुत्र सुनील रिकियासन, स्व. रामचरण भुइयां का पुत्र राकेश रिकियासन और कनौदी गांव निवासी प्रमोद सिंह भोक्ता का पुत्र संदीप सिंह भोक्ता शामिल हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुंदन उर्फ समीर को जब यह पता चला कि महेंद्र का प्रेम प्रसंग उसकी बहन के साथ चल रहा है तो उसे यह बात बर्दाश्त नहीं हुई और उसने अपनी बहन और महेंद्र को काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन जब कामयाब नहीं हो पाया तो अपने भाई और तीन साथियों के साथ मिलकर बहन को झांसे में रखकर महेंद्र को बुलवाया और प्लानिंग के तहत उसकी हत्या कर दी।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...