भरतपुर। इन दिनों दुल्हन बनकर दुल्हे और ससुरालवालों को लूटने का चलन कुछ ज्यादा ही बढ़ गया है। एक और लूटेरी दुल्हन की कहानी राजस्थान के भरतपुर की है। दुल्हन सुहागरात के दिन ही पैसे गहने लूटकर फरार हो गयी। परीजनों के सोने के बाद दुल्हन चुपके से छत पर गयी और फिर साड़ी से नीचे उतरकर फरार हो गयी। मामला शहर कोतवाली इलाके का है. यहां रहने वाले राहुल शर्मा नाम के युवक की शादी नहीं हो रही थी।

जिसकी वजह से दुल्हे ने दुल्हन के परिवार को 2 लाख रुपये भी दिये थे। इधर दुल्हन के फरार हो जान के कुछ देर के बाद दूल्हा जागा, तो उसने देखा कि दुल्हन गायब थी. पीड़ित ने बताया कि दुल्हन के परिजनों को 2 लाख रुपये देकर यह शादी की थी। बीते 24 मई को दुल्हन पक्ष के लोग भरतपुर में शादी करने आए थे। शादी में सात फेरे लेने से पहले दुल्हन के परिजनों ने 2 लाख रुपये दिए थे। शादी होने के बाद दुल्हन को ससुराल चली आई और रात के समय जब कमरे में दूल्हा सो गया तो मौका देखकर दुल्हन फरार हो गई।

इधर दुल्हा राहुल शर्मा ने फरार दुल्हन, उसके परिजनों और बिचौलिया राकेश के खिलाफ धोखाधड़ी और रुपये चोरी करने का मुकदमा दर्ज कराया है. मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी। घटना 24 मई की बताई जा रही है. शादी के बाद दुल्हन ससुराल पहुंची। रात के समय जब परिजन सो गए, तब वह छत पर गई. रेलिंग से साड़ी बांधकर नीचे उतरी और फरार हो गई। कुछ घंटे बाद, जब राहुल शर्मा को होश आया। नींद से जागा, तो दुल्हन को कमरे से गायब देखकर उसके होश उड़ गए। पुलिस अब लूटेरी दुल्हन की तलाश कर रही है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...