इंदौर। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 99 रनों से हरा दिया है। बारिश से प्रभावित हुए मैच में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए पहले 400 रनों का लक्ष्य मिला था। लेकिन डकवर्थ लुईस नियम से बाद में ऑस्ट्रेलिया को जीत लिए 317 रनों का लक्ष्य 33 ओवर में दिया गया। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 28.2 ओवर में 217 रनों पर सिमट गयी। आखिरी ओवरों में एबोर्ट ने 36 गेंद पर आतिशी 54 रन की पारी खेली। उन्होंने 5 छक्के और 4 चौके की मदद से करियर का पहला अर्धशतक पूरा किया। वहीं डेविड वार्नर ने 53 रन बनाये।

बाकी के ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज कुछ अच्छा नहीं कर पाये। मार्कस ने 27, जोश हेजलवूड ने 23 रन बनाये। भारत की ओर से आर अश्विन और रविंद्र जडेजा ने 3-3 विकेट लिये। वहीं प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 और सामी ने एक विकेट लिये।

इससे पहले सूर्या ने आज विस्फोटक अर्धशतक लगाया। वहीं सूर्यकुमार की आतिशी बल्लेबाजी का कमाल था कि भारतीय टीम ने 399 का आंकड़ा खड़ा कर किया। सूर्या के पहले शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर ने दूसरे विकेट के लिए मजबूत साझेदारी कर जो बुनियाद तैयार कर दी थी, उस पर पहले केएल राहुल और इशान किशान ने ईंटे जोड़ी और फिर आखिरी ओवर में सूर्यकुमार यादव ने तो पूरी इमारत ही तैयार कर ली।

भारत की ओर से शुभमन गिल ने 97 गेंद पर 104 रनों की पारी खेली, वहीं श्रेयस अय्यर ने 90 गेंद पर 105 रन बनाये। दोनों ने शानदार बल्लेबाजी की और दूसरे विकेट के लिए 198 रनों की जबरदस्त साझेदारी की। पहला विकेट रितुराज के रूप में सिर्फ 16 रन पर गिरा। उसके बाद श्रेयस और शुभमन ने 30.5 ओवर में 216 रनों तक स्कोर को पहुंचा दिया। इस दौरान श्रेयस 105 रन बनाकर आउट हो गये। श्रेयस ने 90 गेंद पर 11 चौके और 3 छक्के की मदद से 105 रन बनाये।

उसके बाद शुभमन ने शतक पूरा किया, लेकिन शतक के बाद वो भी टिक नहीं पाये। गिल ने 97 गेंद पर 6 चौके और 4 छक्के की मदद से 104 बनाये। वहीं राहुल ने चौथे नंबर पर उतरते हुए 38 गेंद पर 52 रन तीन चौके और तीन छक्के की मदद से बनाये। वहीं इशान किशन ने 18 गेंद पर 31 रन बनाये। इशान ने 2 चौके और 2 छक्के लगाये। उसके बाद उतरे शुभमन ने 37 गेंद पर 73 रनों की जोरदार बल्लेबाजी की। उन्हें 6 चौके और 6 छक्के की मदद से 72 रन बनाये। सूर्यकुमार ने सिर्फ 24 गेंद पर 50 रन बनाये।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...