मोतिहारी।शिक्षक की आत्महत्या से सनसनी फैल गयी। घर से 500 मीटर दूर आम के बगीचे में शिक्षक का शव मिला है। शिक्षक का नाम अजय कुमार है। अजय कुमार अजय एनपीएस पिपरिया नागर टोला का प्रभारी प्रधानाध्यापक थे। शिक्षक अजय ने आत्महत्या के पहले एक सुसाइड नोट छोड़ा है। ये पत्र तुरकौलिया थानाध्यक्ष के नाम से लिखा गया है। टीचर ने नोट में वार्ड सदस्य, उसके पति और मुखिया को सुसाइड का जिम्मेदार बताया है।

पत्र के मुताबिक स्कूल भवन निर्माण के लिए आई राशि में से 10 लाख की डिमांड ये लोग कर रहे थे। पैसे नहीं देने पर प्रताड़ित किया जा रहा था, जिसकी वजह से शिक्षक ने सुसाइड कर ली। जानकारी के मुताबिक शिक्षक खाना खाने के पहले से ही गायब थे। घरवालों ने जब उन्हें ढूंढना शुरू किया, तो वो घर से 500 मीटर की दूरी पर आम के बगीचे में प्लास्टिक की रस्सी से झूलते मिले।

घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव की तलाशी ली तो उनके पास से एक सुसाइड नोट मिला, जिसे पुलिस अपने साथ ले गई है। शिक्षक ने आरोप लगाया है कि वार्ड सदस्य सोनी कुमारी सह स्कूल अध्यक्ष, उसका पति अजय कुमार और मुखिया विनय कुमार मुझे लगातार परेशान कर रहे हैं। मुझे स्कूल भवन निर्माण के लिए राशि प्राप्त है। इस राशि में से 10 लाख रुपए की मांग की जा रही है।

सुसाइड नोट में लिखी है ये बातें..

कि मैं अजय कुमार प्रभारी प्रधानाध्यापक NPS पिपरिया नागर टोला में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा बताया जा रहा है कि जमीन की NOC प्राप्त नहीं है, लेकिन इन लोगों द्वारा स्कूल अलग जगह पर बनाने के लिए परेशान किया जा रहा है। मेरे स्कूल की जांच कर मुख्य सचिव को जेल भेजने की धमकी दी जा रही है। वार्ड सदस्य और मुखिया विनय कुमार ने जांच की है। मैं अजय कुमार प्रभारी प्रधानाध्यापक NPS पिपरिया नगर आत्महत्या कर रहा हूं। मेरे आत्महत्या के जिम्मेदार ये तीनों हैं।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...