कानपुर। बिहार में शिक्षक पद पर चयनित हुई महिला शिक्षिका मौत हो गयी।हादसा गैस गीजर की वजह से हुई है। जानकारी के मुताबिक तीन महीने पहले ही उसका चयन बिहार शिक्षक भर्ती में हुआ था। चचेरी बहन की शादी में शामिल होने के लिए छुट्‌टी पर आई थी। शादी समारोह के बाद घर लौटी और बाथरूम में नहाने के दौरान गैस गीजर लीकेज होने से बेहोश हो गई। परिवार के लोगों ने इलाज के लिए हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया, जहां उसकी मौत हो गयी।

घटना रावतपुर क्षेत्र के केशवपुरम आवास विकास की है। शिक्षिका का नाम है, वो उन्नाव रघुवीर खेड़ा में रहने वाली चचेरी बहन की शादी में शामिल होने के लिए 10 दिन की छुट्‌टी लेकर घर आई थी। उन्नाव से शादी से घर लौटने के बाद वो हादसे का शिकार हो गयी l

परिजनों के मुताबिक बाथरूम में वो नहाने गयी थी। काफी देर तक बाहर नहीं निकलने और कोई आवाज नहीं आने पर मां ललिता ने आवाज दी, लेकिन कोई हरकत नहीं हुई। उन्होंने अमिता के पिता संतोष और भाई अमन को जानकारी दी। परिवार के लोग घबरा गए और तरवाजा तोड़ा तो बाथरूम में अचेत हालत में पड़ी हुई थी। परिवार के लोगों ने एक निजी अस्पताल में एडमिट कराया। जहां उसकी मौत हो गयी।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...