पटना। 1.70 लाख शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों से जुड़ी एक बड़ी खबर है। बीपीएससी ने मॉडल आसंर पर दावा आपत्ति की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। आपत्तियां दर्ज कराने के लिए अभ्यर्थियों के पास अब 11 सितंबर तक का समय है। अभ्यर्थियों बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर जाकर ऑब्जेक्शन उठा सकते हैं।

दावा आपत्ति के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को बीपीएससी की आधिकारिक साइट bpsc.bih.nic.in पर जाना होगा। इसके बाद, अपने डैशबोर्ड पे लॉगिन कीजिए। जहां अपनी दावा आपत्ति अभ्यर्थी दर्ज करा सकते हैं। हालांकि इससे पहले कैंडिडेट्स को आपत्ति उठाने के लिए अपना यूजर नेम और पासवर्ड का उपयोग करके डैशबोर्ड पर लॉग इन करना होगा।

आपको बता दें कि बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा 2023 का आयोजन 24, 25 और 26 अगस्त को किया गया था। आसंर-की के लिए आपत्ति विंडो 5 सितंबर को खोली गई थी। इसके तहत, 7 सितंबर, 2023 तक दावा आपत्ति का मौका था। लेकिन अब 11 सितंबर, 2023 तक दावा आपत्ति अभ्यर्थी कर सकते हैं।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...