रांची। झारखंड में बारिश की वजह से गरमी से राहत मिली है। हालांकि ये राहत कुछ ही जिलों में महसूस हुई है। हालांकि आज भी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने अगले एक से दो दिनों में तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस के गिरावट की संभावना जाहिर की है। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसापास रहेगा जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।

मौसम विभाग ने 11 अप्रैल तक प्रदेश में बारिश की बूंदाबांदी की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने अब 11 अप्रैल तक के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक एक टर्फ लाइन ओडिशा से लेकर तमिलनाडु से गुजर रही है। इसी का असर मौसम पर रहेगा। मौसम विभाग ने आज राज्य के कई हिस्सों में गर्जन के साथ तेज हवा बारिश के साथ वज्रपात की भी संभावना जाहिर की है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रतिघंटा के बीच रहने की संभावना है।

मौसम विभाग की मानें तो 11 अप्रैल तक राज्य में बारिश, तेज हवा और वज्रपात के आसार हैं। 12 अप्रैल को भी मौसम विभाग ने राज्य के दक्षिणी भाग में कई इलाकों में बारिश की संभावना जाहिर की है। आज जिन इलाकों में वज्रपात की सबसे अधिक संभावना है, उनमें रांची के कुछ हिस्से गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, पूर्वी सिहंभूम और लोहरदगा का कुछ इलाके शामिल है। इन इलाकों में ही आज तेज बारिश के आसार हैं। हालांकि 12 अप्रैल से अधिकांश हिस्सों में मौसम सामान्य हो जायेगा।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...