झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र…. आज होगी भाजपा विधायक दल की बैठक…….सत्र की रणनीति होगी तय

रांची। आज भाजपा विधायक दल की बैठक होगी। झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र के मद्देनजर ये बैठक बुलायी गयी है। शाम 6 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में यह बैठक होगी। इसमें पांच सितंबर को प्रस्तावित विधानसभा के विशेष सत्र के लिए रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा। पार्टी के सभी विधायक इसमें मौजूद रहेंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश भी शामिल होंगे। भाजपा के नेता राज्यपाल रमेश बैस का कोई निर्देश आने से पहले ही सरकार के इस पैंतरे को अभी समझ रहे हैं।
आपको बता दें कि खनन लीज मामले में चुनाव आयोग की चिट्ठी के बाद हेमंत सोरेन का इस्तीफा तय माना जा रहा है। बस राज्यपाल रमेश बैस के आदेश की प्रतीक्षा है। इस बीच हेमंत सोरेन ने झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर विश्वास मत हासिल करने की रणनीति बनाई है, उससे भाजपा की नींद उड़ गई है। माना जा रहा है कि बीजेपी को इससे नुकसान होगा।
पिछले सत्र में सरकार इसपर कोई राहत के उपाय तक नहीं बता पाई। लेकिन अब सरकार एक दिन का विशेष सत्र बुला रही है। उन्होंने सरकार के इस कदम को पलायनवादी बताया। भाजपा इस प्रकरण के सामने आने के बाद से ही राज्य सरकार पर हमले तेज कर चुकी है।









