Sita Soren and Alamgir Alam Deputy CM: List of Jharkhand ministers went viral even before the oath

रांची। भले ही झारखंड में अभी सरकार बनने पर सस्पेंस बना हुआ हो…लेकिन सोशल मीडिया में पूरा मंत्रिमंडल और उनका विभाग वायरल होने लगा है। इस फर्जी लिस्ट में नये मंत्री के रूप में इरफान अंसारी और दीपिका पांडेय को शामिल किया गया है, तो वहीं सीता सोरेन और आलमगीर आलम को डिप्टी सीएम बताया जा रहा है। ये तो तय है कि चंपाई सोरेन के मुख्यमंत्री बनने के बाद मंत्रिमंडल में बदलाव होगा। मंत्रियों के विभागों में भी फेरबदल होगा, लेकिन जिस तरह की लिस्ट वायरल की जा रही है, वो सच्चाई से कोसो दूर है।

शक की गुंजाईश इसलिए भी है, क्योंकि इस लिस्ट में राजद कोटा से मंत्री सत्यानंद भोक्ता का नाम ही नहीं है। जबकि पिछली सरकार में वो मंत्री थे। 12 मंत्रियों की लिस्ट में 5 महिला मंत्री बताया जा रहा है। जबकि इतनी ज्यादा संख्या में महिलाओं को मंत्रिमंडल में जगह मिल पाना नामुकीन है। पिछली सरकार में भी सिर्फ दो ही महिला मंत्री जोबा मांझी और बेबी देवी थी।

ये लिस्ट उस वक्त वायरल हो रही है, जब मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण का अता पता नहीं है। दो बार सरकार बनाने और राज्यपाल के सामने हाजिरी के बावजूद अब तक ये मालूम नहीं चला है कि आखिरकार शपथ ग्रहण कब होगा। इधर महागठबंधन बैचेन हैं, कि कहीं उनके साथ खेला तो नहीं हो जायेगा। उसकी चिंता अपने विधायकों को बचाने की भी है।

इन विधायकों को मंत्री बनाने की लिस्ट वायरल

चंपाई सोरेन मुख्यमंत्री व गृहमंत्री , आलमगीर आलम को उप मुख्यमंत्री व ग्रामीण विकास मंत्री, सीता सोरेन को उप मुख्यमंत्री, बन्ना गुप्ता को पूर्व की तरह ही स्वास्थ्य, हाफिजूल हसन को जो पहले से आवंटित था, दीपिका पांडेय को शिक्षा, जोबा मांझी को जो पहले था, बादल पत्रलेख को जो पहले था, डॉ इरफान अंसारी, सुदीप कुमार सोनी, सबिता महतो और बेबी महतो

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...