बांका। बाप ने ही अपनी दो बेटियों की आबरू लूट ली। दोनों बेटियां गर्भवती हो गयी है। मानवता को शर्मनाक करने का ये मामला बिहार के बांका जिला के रजौन थाना क्षेत्र का है। जहां पिता ने ही 16 और 17 साल की दो नाबालिग बेटियों के साथ कई सालों तक शारीरिक संबंध बनाया। आरोप है कि छोटी बेटी ने अपने पिता पर गर्भवती होने के बाद आशा के साथ मिलकर बेचने का आरोप लगाया है। जिसके बाद बड़ी पुत्री ने भी गर्भवती होने का आरोप लगाया है।

चचेरे भाई गुड्डू भगत पर भी लड़की ने शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता आठवीं कक्षा में गांव के एक विद्यालय में पढ़ाई करती है।इस मामले में कलियुगी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों बच्चियों को भी पुलिस अपने साथ थाना लेकर आयी है, जहां से उन्हें मेडिकल के लिए भेजा गया है। वहीं छोटी पुत्री ने चचेरे भाई पर भी शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। मामला संज्ञान में आने के बाद स्थानीय पुलिस मामले की कार्रवाई में जुट गई है। दोनों किशोरी का मेडिकल जांच आज कराया जाएगा।

बेटी का आरोप है कि पिता मिथिलेश भगत ने दोनों बहनों के साथ पिछले तीन वर्षों से लगातार जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। इसी क्रम में वो गर्भवती हो गई। इसके बाद प्राइवेट क्लिनिक में भर्ती कराया गया था। जहां उसने एक बेटी को जन्म हुआ था। बच्ची को उसके पिता ने आशा वर्कर के साथ मिलकर बेच दिया। दोनों पीड़िता ने पुलिस से अपने पिता के ऊपर कानूनी कार्रवाई करने का गुहार लगाई है। बताया जा रहा है कि आरोपी की पत्नी ने उसे 3 साल पहले पति को छोड़कर चली गईं है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...