सिंदरी: रिटायर शिक्षक की लाश मिलने से इलाके से सनसनी मच गयी। शहरपुरा एल टाइप स्थित एक बंद आवास में सेवानिवृत्त शिक्षक की लाश मिली है। 80 वर्षीय रिटायर शिक्षक का नाम प्रमोद कुमार सिंह उर्फ गांधी है। रविवार सुबह प्रमोद के पड़ोसी उनके घर के बाहर से गुजरे तो काफी दुर्गंध आ रही थी। पड़ोसी ने इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी। इसके बाद लोगों ने इसकी जानकारी सिंदरी थाने की पुलिस को दी।

शव मिलने की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के लोगों से शिक्षक के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़कर शव को अपने कब्जे में लेने की जरूरत नहीं समझी। दरवाजा और खिड़की अंदर से बंद है। किसी ने शव को देखा नहीं है। लोगों ने बताया कि शिक्षक प्रमोद पिछले चार दिनों से दिखाई नहीं दिए हैं। वह घर में अकेले रहते हैं। शायद उनकी स्वभाविक मौत हो गई है। लोगों ने बताया कि उनका इकलौता बेटा ललन कुमार मुंबई में काम करता है।

पुत्रवधू भागलपुर में अपने मायके में रहती हैं। पुलिस ने शिक्षक के पुत्र ललन को पिता की मौत की सूचना दी। ललन मुंबई से सिंदरी के लिए रवाना हो चुका है। लोगों की सहमति से सिंदरी थाना की पुलिस ने सुरक्षा को देखते हुए शव को घर में ही छोड़ दिया। वहीं लोगों ने बताया कि पुलिस ने घर में प्रवेश तक नहीं किया। पुलिस ने कहा कि बेटे के आने के बाद ही शव की जांच करेंगे। शिक्षक की मौत पर कहा कि शिक्षक की मौत की सूचना उनके बेटे को दी गई है। लोगों की सहमति से शव को घर में ही छोड़ दिया गया है। बेटे के आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...