समस्तीपुर। रोड एक्सीडेंट में एसडीओ की मौत हो गयी, वहीं पत्नी की हालत गंभीर है। घटना समस्तीपुर के गोलंबर का है। हादसा उस वक्त हुआ, जब एसडीओ अपनी पत्नी के साथ बाजार से वापस लौट रहे थे, उसी दौरान ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना में एसडीओ की मौके पर ही हो गयी। मृतक का नाम सुरेश राय है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया। इधर पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना शहर के हॉस्पिटल गोलंबर के पास देर रात की है। सुरेश राय अपनी पत्नी के साथ बाजार से खरीदारी कर बाइक से वापस घर घुरलख लौट रहे थे। इसी दौरान एक ट्रक ने उन्हें कुचल डाला। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इस दौरान उनकी पत्नी को भी चोटें आई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई और लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। बाद में पहुंची पुलिस ने स्थिति नियंत्रित किया।

लोगों ने शव के साथ समस्तीपुर मुसरीघरारी मुख्य पथ को जाम कर दिया। जाम के कारण शहर के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। हालांकि इस दौरान पहुंची पुलिस ने बल प्रयोग कर जाम को समाप्त कराया। वही पुलिस पदाधिकारी को लोगों के विरोध का भी सामना करना पड़ा। घटना के बाद भाग रहे ट्रक को भी पकड़ कर लिया गया है पूरे मामले की जांच की जा रही है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...