रांची: शनिवार, 11 मार्च को मेष राशि के लोगों को तनाव से बचना होगा और जीवन में संतुलन बनाए रखना होगा। कर्क राशि के लोगों को अपनी कमजोरियां दूर करनी होंगी। कन्या राशि के लोगों को नकारात्मक विचारों से बचना होगा। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है….


मेष राशि आज का राशिफल
यदि किसी लक्ष्य को पहले निर्धारित किया था लेकिन अभी तक उस पर आगे नही बढ़ पा रहे थे तो आज का दिन उसके लिए उपयुक्त रहेगा। इसलिये आज जो भी सोच रहे हैं उसे शुरू कर दे।
मेष राशि का लकी नंबर – 3
मेष राशि का लकी कलर –आसमानी

वृषभ राशि आज का राशिफल
आज का ज्यादातर समय खेलकूद में व्यतीत होगा। यदि आप कोई शारीरिक खेल खेलते हैं तो उसमें अच्छा समाचार सुनने को मिल सकता हैं जो मन को आनंदित करेगा।
वृषभ राशि का लकी नंबर -9
वृषभ राशि का लकी कलर – संतरी

मिथुन राशि आज का राशिफल
शादीशुदा जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आपका अपने साथी के साथ कहीं आसपास घूमने जाने का कार्यक्रम बन सकता हैं। आज का दिन दोनों के बीच मीठी यादों को लेकर आएगा।
मिथुन राशि का लकी नंबर – 7
मिथुन राशि का लकी कलर – हरा

कर्क राशि आज का राशिफल
विद्यार्थियों को किसी ऐसे मित्र से मार्गदर्शन मिलेगा जिनसे उन्हें आशा नहीं होगी। यह आपके भाई या बहन का मित्र भी हो सकता हैं। हालांकि यह राय आपके बहुत काम आएगी।
कर्क राशि का लकी नंबर – 8
कर्क राशि का लकी कलर – श्वेत

सिंह राशि आज का राशिफल
पारिवारिक व्यापार में बड़ा लाभ मिलने के संकेत हैं। कुछ नए समझौते हो सकते हैं। घर के सदस्य आपको लेकर प्रसन्न दिखाई देंगे। भाई या बहन में से किसी एक का साथ आपको अपने काम में मिलेगा।
सिंह राशि का लकी नंबर – 1
सिंह राशि का लकी कलर – स्लेटी

कन्या राशि आज का राशिफल
जितना हो सके अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखे अन्यथा तबियत बिगड़ सकती हैं। इसलिये जूस या इम्युनिटी मजबूत करने वाली चीजों का सेवन करे। इससे आपकी तबियत ठीक रहेगी।
कन्या राशि का लकी नंबर – 6
कन्या राशि का लकी कलर – केसरी

तुला राशि आज का राशिफल
घर में किसी बात को लेकर वाद-विवाद होने की संभावना हैं। ऐसे में बड़ो-बुजुर्गों के हस्तक्षेप से स्थिति संभल तो जाएगी लेकिन मन में कटुता का भाव बना रहेगा।
तुला राशि का लकी नंबर – 4
तुला राशि का लकी कलर – नीला

वृश्चिक राशि आज का राशिफल
सोशल मीडिया पर किसी मित्र के साथ कहानुसी हो सकती हैं तथा बातों ही बातों में बात बढ़ भी सकती हैं। इसलिये हमारी सलाह यही हैं कि बात बढ़ने से पहले ही उसे संभाल लेंगे तो बेहतर रहेगा।
वृश्चिक राशि का लकी नंबर – 8
वृश्चिक राशि का लकी कलर – पीला

धनु राशि आज का राशिफल
माता-पिता को लेकर भावुक हो सकते हैं तथा उनके लिए कुछ स्पेशल करने का प्रयास किया जा सकता हैं। आज आपका उनके साथ कहीं आसपास घूमने जाने का कार्यक्रम भी बन सकता हैं।
धनु राशि का लकी नंबर – 1
धनु राशि का लकी कलर –गुलाबी

मकर राशि आज का राशिफल
सुबह के समय सिर दर्द की समस्या परेशान कर सकती हैं। जो अस्थमा के रोगी हैं वे भी आज के दिन अपना विशेष ध्यान रखें। घर में छोटा-मोटा फंक्शन आयोजित हो सकता हैं जिसमें सभी की सहभागिता होगी।
मकर राशि का लकी नंबर – 4
मकर राशि का लकी कलर – भूरा

कुंभ राशि आज का राशिफल
किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो आज के दिन उसमे कुछ अड़चन आएगी। ऐसे में संयम से काम लेंगे तो स्थिति संभल जाएगी। सभी के बीच आपसी सहयोग में वृद्धि देखने को मिलेगी।
कुंभ राशि का लकी नंबर – 2
कुंभ राशि का लकी कलर – ग्रे

मीन राशि आज का राशिफल
आज के दिन ऐसा महसूस होगा कि आपके परिवार वाले आपको समझने में अक्षम हैं जिस कारण मन में उदासी का भाव आ सकता हैं। ऐसे में किसी भी प्रकार के बुरे ख्याल को मन में ना आने दे।
मीन राशि का लकी नंबर – 5
मीन राशि का लकी कलर – महरून

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...