Sameer Mohanty Biography In hindi: जमशेदपुर सीट से JMM ने अपने पत्ते खोल दिये हैं। JMM एक और विधायक पर दांव लगाया है। जमशेदपुर लोकसभा सीट से समीर मोहन्ती को उम्मीदवार बनाया गया है। जिसके बाद अब यहां मुकाबला दिलचस्प हो गया है। समीर मोहन्ती बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। आपको बता दें कि झारखंड की 14 लोकसभा सीटों में इंडिया गठबंधन के तहत सीट शेयरिंग फॉर्मूले के मुताबिक जेएमएम को 5 सीटें मिली हैं, जबकि कांग्रेस 7 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। इस सीट पर बीजेपी के विद्युत बरन महतो चुनाव मैदान में हैं।

गुरु के खिलाफ उतरेंगे समीर

समीर मोहंती अपना राजनीतिक गुरू विद्युत वरण महतो को मानते हैं। उन्होंने इंटरव्यू में स्वीकार था कि राजनीति का काफी कुछ उन्होंने विद्युतवरण महतो से सीखा है। विडंबना देखिये, महाभारत में भी अर्जुन को युद्धकला द्रोणाचार्य ने ही सिखायी थी, लेकिन जब महाभारत का युद्ध हुआ, तो दोनों को एक दूसरे के खिलाफ धनुष उठाना पड़ा। अब चुनाव में भी राजनीतिक गुरु और शिष्य का मुकाबला होगा। हालांकि महाभारत में कौरवों का साथ देने वाले गुरू द्रोणाचार्य का हश्र क्या हुआ था, ये तो पौराणिक कथाओं में दर्ज है।

जानिये कौन हैं समीर मोहंती

पहली बार बहरागोड़ा से विधायक बने समीर मोहंती का प्रत्याशी बनना, कई राजनीति के जानकारों के लिए सरप्राइज है। 2019 में कुणाल षाडंगी को 60 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था। समीर मोहंती की पढ़ाई, चाकुलिया में अपने पैतृक गांव बेंड से हुई, जिसके बाद उन्होंने मनोहरलाल हाईस्कूल से मैट्रिक और फिर कॉमर्स में ग्रेजुएशन घाटशिला कॉलेज से किया। समीर मोहंती ने झामुमो ज्वाइन किया और फिर चाकुलिया प्रखंड के अध्यक्ष के बने। शुरुआती राजनीतिक जीवन में अपने आक्रामक तेवर से वो जल्द ही शीर्ष नेतृत्व के नजर में आ गये। समीर मोहंती की छवि आंदोलनकारी नेता के रूप में बनी। हालांकि बाद में उन्होंने JMM छोड़ दी और फिर 2005 में AJSU में शामिल हो गये। बाद में उन्होंने AJSU भी छोड़ दी और बाबूलाल मरांडी की पार्टी झाविमो में शामिल हो गये। 2014 में उन्होंने बहरागोड़ा से चुनाव भी लड़ा। चुनाव में मिली हार के बाद वे भाजपा में शामिल हो गये। 14 साल के बाद समीर मोहंती ने फिर से झामुमो में वापसी की और विधानसभा का टिकट प्राप्त किया और जीत हासिल की।

समीर मोहंती का बायोडाटा

नाम- समीर मोहंती
जन्म तिथि- 21 अप्रैल 1971 (उम्र 52)
जन्मस्थान – बैंड, चाकुलिया, झारखंड
पिता का नाम भाबेश चंद्र मोहंती
माता का नाम छाया रानी मोहंती
पत्नी का नाम सचला मोहंती
बच्चों का नाम साक्षी मोहंती (बेटी)
राजनीतिक दल झारखंड मुक्ति मोर्चा
निवास पूर्वी सिंहभूम, चाकुलिया
पढ़ाई बीकॉम
पेशा राजनीति

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...