जयपुर। चाचा और उसके बेटे ने तीन महीने से अधिक समय तक एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देते रहे। इससे 16 वर्षीय पीड़िता दो महीने की गर्भवती हो गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने वारदात की जानकारी मिलते ही आरोपी फरार हो गए हैं। पीड़िता के माता-पिता को इस वारदात की जानकारी तब हुई जब लड़की दो महीने की गर्भवती पाई गई। परिजन गर्भपात कराने के लिए पीड़िता को अस्पताल ले गए। इसी बीच पुलिस को वारदात की सूचना मिली।

कैसे घटना का हुआ उद्भेदन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोमवार को लड़की ने पेट में दर्द की शिकायत की। इसके बाद परिवार वाले उसे पास के अस्पताल ले गए। मेडिकल चेकअप में पता चला कि पीड़िता दो महीने की गर्भवती है। इसके बाद परिजनों ने प्रतिष्ठा बचाने के लिए लड़की का तुरंत गर्भपात करा दिया। लड़की ने पहले तो घटना के बारे में बात करने से इनकार किया लेकिन बाद में उसने उन्हें रेप की घटना के बारे में बताया। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद, लड़की के भाई ने शुक्रवार को दोनों आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

ऐसे दिया दुष्कर्म को अंजाम

पुलिस के मुताबिक, लड़की के साथ पहली बार पिछले अक्टूबर में दोनों आरोपियों ने तब दुष्कर्म किया जब उसके माता-पिता घर पर मौजूद नहीं थे। लड़की के भाई की ओर से आरोपियों के खिलाफ शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कराई गई। पीड़ित पक्ष की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत में कहा गया है कि आरोपी पीड़िता को जान से मारने की धमकी देते थे। आरोपियों ने धमकी देकर बीते तीन महीनों में कई बार पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...