रांची। झारखंड में अब नौकरियों के ताबड़तोड़ विज्ञापन जारी होने शुरू हो गये हैं। नगर विकास विभाग में अलग-अलग पदों पर जल्द नियुक्तियां होने वाली है। जेएसएससी को विभाग की तरफ से प्रस्ताव भेजा गया है। राज्य में बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की नियुक्ति की तैयारी की जा रही है।

इसी क्रम में नगर विकास विभाग ने भी 1688 पदों के लिए अधियाचना कार्मिक विभाग को भेजी थी। शीघ्र ही बड़े पैमाने पर सेनेटरी सुपरवाइजर, कनीय अभियंता समेत कई पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होगी। कर्मियों की कमी से नगर विकास विभाग के राजस्व पर भी स्पष्ट तौर पर असर पड़ता दिख रहा है। विभाग से समय पर काम भी पूरा नहीं हो पा रहा है।

माना जा रहा है कि कर्मचारी चयन आयोग अब परीक्षा की तिथियों की घोषणा करेगा और नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर तैयारियों को अंजाम तक पहुंचाएगा।इस अधियाचना के आलोक में कार्मिक विभाग ने अपनी ओर से आगे की तैयारियों के लिए मामला कर्मचारी चयन आयोग को अग्रसारित कर दिया है।

इन पदों पर होगी भर्तियां
वेटनरी सहायक चिकित्सा सहायक : 27, निम्नवर्गीय लिपिक : 256, स्टोनोग्राफर : 27, निम्न वर्गीय लिपिक : 96, प्लानिंग असिस्टेंट : 05, गार्डेन अधीक्षक : 12, वेटनरी अफिसर : 10, विधि सहायक : 46, सेनेटरी एंड फूड इंस्पेक्टर : 24, सेनेटरी सुपरवाइजर : 645, राजस्व निरीक्षक : 184, स्ट्रीट लाइट इंस्पेक्टर : 55, पाइप लाइन इंस्पेक्टर : 16, कनीय अभियंता (विद्युत) : 46, कनीय अभियंता (असैनिक) : 188, कनीय अभियंता (यांत्रिक) : 51

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...