जय माता दी सेवा समिति, दुमका द्वारा नर सेवा नारायण सेवा के निमित्त नेत्रहीन विद्यालय हिजला एवम् ब्लाइंड यूथ एसोसिएशन डंगाल पाडा में राशन वितरण

दुमका । जय माता दी सेवा समिति, दुमका के बैनर तले पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय दुमका, विजय कुमार के सहयोग से समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार राउत, संदीप कुमार, जय बमबम द्वारा खुद से रोजमर्रा के सभी राशन आटा,चावल,दाल,चीनी, सरसों तेल,नमक और मसाला खरीद कर दुमका डंगाल पाडा स्थित ब्लाइंड हास्टल एवं नेत्रहीन विद्यालय हिजला हास्टल के बच्चों के लिए लगभग महीने भर का राशन का उपलब्ध कराया गया।

श्री विजय कुमार ने बच्चों के बीच चाकलेट एवं आर्थिक मदद करके उनके बीच समय बिताया और उनके दुःखों को महसूस कर सदा प्रसन्न रहने का विचार रखा एवं सहयोग भी करने का आश्वासन दिया। श्री कुमार ने जय माता दी सेवा समिति का रविवार भोजन सेवा की भी बहुत सराहना की एवं एक रविवार का संपूर्ण राशन भी स्वयं खरीद कर दिया।

श्री कुमार ने समाज के सभी सम्पन्न वर्गों से अपील भी किया कि अपने सामर्थ्य के अनुसार बढ़ – चढ़ कर समाज के अंतिम पंक्ति पर खड़े गरीबों की मदद के लिए आगे आएं और अन्य लोग को भी प्रेरित करें ।
आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री विजय कुमार, जय माता दी सेवा समिति, दुमका के अध्यक्ष राजेश कुमार राउत, सचिव संदीप कुमार जय बमबम उपस्थित थे।

Related Articles

close