17 नवंबर 2023 का राशिफल। आज शुक्रवार का दिन है। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 11:03 तक रहेगी इसके बाद पंचमी तिथि लग जाएगी. इस दिन उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा. शुक्रवार को शूल योग रहेगा और चंद्रमा का संचार धनु राशि होगा. शुक्रवार, 17 नवंबर को सुबह 10:50 से 12:11 तक राहुकाल रहेगा.ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति बता रही है कि, 17 नवंबर को मेष राशि वालों का दिन सामान्य रहेगा. वहीं कर्क राशि वाले आलस्य महसूस करेंगे. वृश्चिक और मीन राशि वालों के लिए दिन भाग्यशाली साबित होगा.

मेष राशिफल
आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। वाहन चलाते समय लापरवाही मत कीजिए। संतान सुख में बढ़ोतरी होगी। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। मित्रों की मदद से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। अचानक आपके मन में कोई पुरानी बात उत्पन्न हो सकती है, जिसकी वजह से आप काफी निराश रहेंगे। आपको अपनी सोच सकारात्मक रखनी होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा रिजल्ट मिल सकता है।
वृषभ राशिफल
आज का दिन अच्छा नजर आ रहा है। नौकरी करने वाले लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। वेतन में वृद्धि होगी। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। आमदनी अच्छी रहेगी। आत्मविश्वास का स्तर बढ़ेगा। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। व्यापार में लगातार तरक्की हासिल करेंगे। साथियों की मदद से लाभ मिलने के योग नजर आ रहे हैं। आज किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा।

मिथुन राशिफल
संपत्ति सुख में विस्तार होगा। परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सहायता से धन प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं। नौकरी में स्थान परिवर्तन उन्नति के साथ होगा। पारिवारिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आप अपने जरूरी कामों को समय पर कर सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में सफलता हासिल होगी। खास लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा।

कर्क राशिफल
आज का दिन ठीक नजर आ रहा है। नौकरी के क्षेत्र में उच्च पद की प्राप्ति होने की संभावना है। आपके स्वभाव से आसपास के लोग बेहद खुश रहेंगे। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आपकी भूमिका अहम् रहने वाली है। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है। शाम को कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे घर परिवार का माहौल खुशहाल रहेगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिलने की संभावना है।

सिंह राशिफल
आज आपका मन धर्म-कर्म के कामों में अधिक लगेगा। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर फोकस करने की आवश्यकता है। गुरुजनों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारी आपके कामों की सराहना कर सकते हैं। गुप्त शत्रुओं से थोड़ा संभल कर रहने की आवश्यकता है क्योंकि यह आपको नुकसान पहुंचाने की हर संभव कोशिश कर सकते हैं। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

कन्या राशिफल
आज आपका दिन बेहद अच्छा नजर आ रहा है। आपको अपनी मेहनत का उम्मीद से अधिक लाभ मिलेगा। विदेश में व्यापार कर रहे लोगों को उत्तम लाभ की प्राप्ति हो सकती है। घर परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। यदि कोर्ट कचहरी का कोई मामला चल रहा है तो उसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा, प्रिय आपकी भावनाओं को समझेगा। किसी महत्वपूर्ण मामले में निर्णय लेने में सक्षम हो सकते हैं। संतान की तरफ से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।

तुला राशिफल
आज आपका समय सामान्य फलदायक रहेगा। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। धार्मिक कामों में आपका अधिक मन लगेगा। आर्थिक स्थिति कमजोर नजर आ रही है, जिसको लेकर आप काफी परेशान रहने वाले हैं। परिवार के किसी सदस्य से वाद-विवाद हो सकता है। दूर संचार माध्यम से दुखद समाचार मिलने की संभावना है, जिससे आपका मन चिंतित होगा। आज किसी को भी पैसा उधार देने से बचना होगा अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस लेने में कठिनाई होगी।

वृश्चिक राशिफल
आपको मिश्रित फल की प्राप्ति होगी। किसी नए संपर्क से लाभ मिलने की उम्मीद नजर आ रही है। पारिवारिक खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जो आपकी चिंता का कारण बन सकती है। जीवनसाथी आपकी किसी बात से नाराज हो सकता है। आज आप परिवार के किसी भी सदस्य से बहसबाजी करने से बचें। व्यापार में उन्नति मिलेगी, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। भाई-बहनों के साथ रिश्ते में यदि कोई विवाद चल रहा है तो वह आज खत्म हो सकता है, जिससे आपके मन को खुशी मिलेगी।

धनु राशिफल
आज आपको चारों तरफ से खुशियां मिलने वाली हैं। घर परिवार की परेशानियों का समाधान निकल सकता है। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होने की संभावना है। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलेगी। खास लोगों के मार्गदर्शन से आप अपने करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। मानसिक तनाव दूर होगा। किसी पुरानी योजना का भारी मुनाफा मिल सकता है। प्रेम जीवन में मजबूती आएगी।

मकर राशिफल
आज मानसिक चिंता अधिक रहेगी। नौकरी के क्षेत्र में कार्य भार बढ़ सकता है। किसी सहकर्मी से वाद-विवाद होने की संभावना नजर आ रही है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। विषम परिस्थितियों में आप समझदारी से काम लीजिए। अचानक बच्चों की उन्नति की खबर मिल सकती है जिससे आपका मन बेहद खुश होगा। हर्षित होगा। काफी लंबे समय से जिस अवसर का इंतजार कर रहे थे, वह आपको प्राप्त हो सकता है। बुरी संगति से दूर रहने की आवश्यकता है।

कुम्भ राशिफल
आज आपका दिन काफी भागदौड़ भरा रहेगा। शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। भाई बहनों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना नजर आ रही है। परिवार में खुशी बनी रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों को बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। आप कहीं पर पूंजी निवेश करने की योजना बना सकते हैं परंतु पहले अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लीजिए। व्यापार में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा।

मीन राशिफल
आज आपका दिन शुभ रहेगा। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आप अपने सभी कार्य समय पर पूरा कर सकते हैं। खास लोगों से जान पहचान होगी, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बना सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। मित्रों के साथ घूमने की योजना बन सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह का प्रस्ताव मिलने के योग नजर आ रहे हैं। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिल सकता है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...