पटना। सिपाही पर महिला कांस्टेबल ने रेप का केस दर्ज कराया है। पुरुष और महिला सिपाही पटना में ही पोस्टेड है। महिला सिपाही की लिखित शिकायत पर आईपीसी की धारा 376 के तहत केस दर्ज किया गया है। महिला पुलिसकर्मी ने पुरुष सिपाही पर यौन शौषण का आरोप लगाया है। पीड़िता और आरोपी दोनों पटना जिला बल में तैनात हैं।

महिला सिपाही पीड़िता सुपौल की रहने वाली है। महिला कांस्टेबल ने सिपाही सुजीत के खिलाफ पटना के बुद्धा कॉलोनी थाने में शादी का झांसा देकर यौन शौषण का आरोप लगाया है। केस दर्ज होने के बाद से ही आरोपी और उसके परिवार के सदस्यों का मोबाइल नंबर बंद है। आरोपी सुजीत मूल रूप से गया जिले के कोंच थाने के डबूर गांव का रहने वाला है। महिला सिपाही ने बताया कि पीड़िता ने बताया कि सुजीत के साथ वो दो साल से रिलेशन में थी।

शादी की बात करने पर वो टाल देता था। इस बीच पता चला कि वो कहीं और शादी कर रहा है। बात करने पर उसने मेरे से शादी करने से इंकार कर दिया। मेरे परिवार के सदस्य उसके घर भी गए थे, लेकिन वो नहीं मिला। 18 अप्रैल को उसका तिलक हुआ है। वहीं, बुद्धा कॉलोनी पुलिस के मुताबिक सुजीत की शादी 26 अप्रैल को होनी थी। केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...