रांची: झारखंड में जोरदार बारिश की चेतावनी जारी हुई है। झारखंड के कई हिस्सों में अगले 24 घंटे में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक झारखंड के सरायकेला-खससांवां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिम सिंहभूम के लिए अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने कोडरमा, लोहरदाग, लातेहार, गुमला, रामगढ़, खूंटी, रांची में भी बारिश की चेतावनी दी है।

मौसम विभाग के मुताबिक एक गहरा दवाब उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है। यह लगातार पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। यह गहरा अवदाब आगे बढ़ते हुए पश्चिम बंगाल और उड़ीसा तट के पास आज दिनांक 19 अगस्त को शाम को उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी को पार करके बालासोर और सागर दीप के पास भूमि पर आने की संभावना है। इसके बाद यह लगातार पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए उत्तर उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, उत्तर छत्तीसगढ़ होते हुए आगे बढ़ने की संभावना है। साथ ही उत्तर छत्तीसगढ़ पहुंचने के बाद थोड़ा कमजोर होने की संभावना है। मानसून द्रोणिका का पश्चिमी छोर हिमालय की तराई में तथा पूर्वी छोर गोरखपुर, गया, बंकोरा, दिया, गहरा अवदाब के केन्द्र से होते हुए दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक स्थित है।

मौसम केंद्र के मुताबिक पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसांवा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज में कहीं-कहीं 45 -65 किलोमीटर की गति से हवा चल सकती है। अन्यग भागों में 30 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। कई जगहों पर गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...