रांची: झारखंड में एक बार फिर बादल घिर रहे हैं। मौसम विभाग ने 15 मार्च से राज्य में वज्रपात और बारिश की संभावना जाहिर की है। बारिश के साथ- साथ मौसम विभाग ने तेज हवा चलने की भी संभावना दर्ज की है। इसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। 14 मार्च से लेकर बारिश की संभावना 19 मार्च तक है।

इन इलाकों में होगी बारिश

मौसम विभाग ने जिन इलाकों में बारिश की चेतावनी जारी की है उनमें राजधानी रांची के साथ- साथ बोकारो, हजारीबाग, गुमला, खूंटी और रामगढ़ के साथ पूर्वी भागों में गर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना जतायी है। 16 से 20 मार्च तक राज्य के कुछ स्थानों में गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। 15 मार्च, 16 मार्च और 17 मार्च तक राज्य में येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान लोगों को सतर्क रहने का सलाह दिया गया है।

तेज होगी हवा की रफ्तार

मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करने के बाद साथ- साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान लगाया है। 18 मार्च को राज्य में कहीं-कहीं गर्जन / वज्रपात के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना की गयी है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...