रांची । देश के कई हिस्सों में बड़ी तेजी से मौसम बदल रहा है। झारखंड सहित देश के कई हिस्सों में बारिश की आशंका है। होली के एक दिन पहले से मौसम में जो बदलाव हुआ था, उसका असर 14 मार्च तक रहने की संभावना है। मौसम विभाग की माने तो पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। साथ ही पूर्वी भारत के राज्यों में बारिश की संभावना जताई गई है। ऐसे में 12 मार्च की रात से पश्चिमी विक्षोभ का असर हिमालयी क्षेत्र में देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग केंद्र रांची ने मौसम को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है साथ ही कहा है कि राजधानी समेत राज्य के 20 जिलों में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि और वज्रपात होने की संभावना जताई है. इस दौरान मौसम विभाग केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने चेतावनी जारी करते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है.

उत्तर भारत के अधिकतर स्थानों पर भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। मौसम की मार लोगों पर तेजी से पड़ने लगी है। बीते दिनों कुछ स्थानों पर जहां बारिश देखने को मिली। वहीं कई स्थानों पर भीषण और चिलचिलाती गर्मी लोगों को तकलीफ देने लगी है। ऐसे में बारिश राहत तो दे रही है, लेकिन कई जगहों पर बारिश से फसलों को भी नुकसान हो रहा है

बिहार- झारखंड में बारिश के आसार


बंगाल की दक्षिण खाड़ी में कुछ क्षेत्रों में कम दबाव बनने के कारण राज्य में बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश की संभावना हैं। वहीं, बिहार और झारखंड में भी छिटपुट हल्की बारिश की संभावना है। झारखंड और पश्चिम बंगाल में तो ओलावृष्टि के साथ 30 से 40 किमी की तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। ताजा पश्चिमी विक्षोभ 12 मार्च की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में भी दिख सकता है। यहां 12 से 14 मार्च के दौरान गरज के साथ छिटपुट वर्षा होने की संभावना है। दूसरी ओर 13 को राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र, पश्चिम मध्य प्रदेश, गुजरात में और 14 मार्च को पूर्वी मध्य प्रदेश में गरज और बिजली के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

इन राज्यों के लिए विभाग ने जारी किया अलर्ट


पिछले कई दिनों से बदलते मौसम को लेकर मौसम विभाग केंद्र रांची ने राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है. इन राज्यों में राजधानी रांची समेत लातेहार, लोहरदगा, गढ़वा, कोडरमा, पलामू, चतरा, बोकारो, रामगढ़, सरायकेला खरसावां, हजारीबाग, गिरिडीह, पूर्वी सिंहभूम, जामताड़ा, धनबाद, गोड्डा, पाकुड़, देवघर, साहिबगंज और दुमका जिला शामिल हैं. इन जिलों के मौसम को लेकर विभाग की ओर से यह भी बताया गया है कि यहां 10 और 11 मार्च को बारिश के साथ वज्रपात की संभावना है. वहीं सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम और गुमला जिले के लिए ही कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है.

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...