झारखंड: मानसून फिर सक्रिय हुआ है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक राज्य के सभी हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना जाहिर की है। अगले पांच दिनों तक किसी भी तरह के अधिकतम तापमान में बड़े बदलाव की संभावना से भी इनकार कर दिया है। मौसम विभाग ने राज्य में 11 सितंबर तक मौसम का मिजाज इसी तरह रहने का अनुमान लगाया है।

बदले मौसम के मिजाज को देखते हुए 8 सितंबर तक अलर्ट येलो अलर्ट जारी किया है। आज और सात सितंबर को राज्य के कई हिस्सों में गर्जन और वज्रपात की संभावना जाहिर की है। जिसे लेकर अलर्ट रहने का निर्देश जारी किया गया है। वज्रपात को लेकर मौसम विभाग ने पहले भी चेतावनी जारी करते हुए दिशा निर्देश दिए हैं कि बारिश और वज्रपात के समय कैसे खुद को सुरक्षित रखा जा सकता है। 8 सितंबर को मौसम विभाग ने राज्य के दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य भागों में बारिश के साथ-साथ वज्रपात की संभावना जाहिर की है। राज्य के कई हिस्सों में गर्जन की भी संभावना है। 9 सितंबर से लेकर 11 सितंबर तक मौसम विभाग ने अभी चेतावनी जारी नहीं की है।

मौसम विभाग ने बताया है कि पिछले 24 घंटे में राज्य में लगभग सभी स्थानों पर हल्की बारिश हुई है। राज्य में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश भी दर्ज की गयी है। राज्य में मानसून की गतिविधि एक बार फिर सामान्य हुई है। राज्य में सबसे अधिक बारिश सिमडेगा जिले के बोलबा में 80.6 एमएम हुई है। राज्य में सबसे अधिक तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो गढ़वा का था और रांची का तापमान सबसे कम 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...