धनबाद। मालगाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने का असर आज भी कई ट्रेनों पर पड़ेगा। धनबाद रेल मंडल से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों को रूट डायवर्ट किये गये हैं। धनबाद से होकर गुजरने वाली सियालदह राजधानी, नयी दिल्ली हावड़ा राजधानी, भावनगर आसनसोल पारसनाथ एक्सप्रेस. जम्मूतवी एक्सप्रेस प्रभावित होगी। 

  • 26.10.2022 को नई दिल्ली से प्रस्थान करने वाली 12314 नई दिल्ली-सियालदह राजधानी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया पंडित दीन दयाल उपाध्याय, गया, किउल, झाझा, आसनसोल के रास्ते चलेगी
  • 25.10.2022 को जम्मूतवी से चली 13152 जम्मूतवी- कोलकाता एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया गया, पटना, झाझा व आसनसोल के रास्ते चलेगी।
  • 26.10.2022 को अजमेर से चली 12988 अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, पटना, झाझा, आसनसोल होकर चलेगी।
  •  27.10.2022 को पटना से प्रस्थान करने वाली 12365 पटना-रांची एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया गया-सोननगर-गढ़वा रोड-टोरी के रास्ते चलेगी।
  • 26.10.2022 को नई दिल्ली से चली 12302 नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया पंडित दीन दयाल उपाध्याय, गया, किउल, झाझा, आसनसोल के रास्ते चलेगी।
  • 26.10.2022 को नई दिल्ली से चली 22824 नई दिल्ली- भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया सोननगर, गढ़वा रोड, बरकाकाना व मुरी के रास्ते चलेगी।
  • 25.10.2022 को भावनगर टर्मिनस से चली 12941 भावनगर टर्मिनस-आसनसोल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया गया, पटना, झाझा, आसनसोल के रास्ते चलेगी।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...