Public Holidays: जून 2025 में कुल 11 दिन रहेंगे सरकारी अवकाश, क्या आपके राज्य में मिलेगी छुट्टी? देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली | 31 मई 2025 जून 2025 में देशभर में कोई भी राष्ट्रीय अवकाश नहीं रहेगा, लेकिन राज्य स्तर पर कई महत्वपूर्ण अवसरों पर सार्वजनिक छुट्टियां घोषित की गई हैं। सरकारी कैलेंडर के अनुसार, इस महीने बकरीदरथ यात्रासंत कबीर जयंती और गुरु हरगोबिंद जयंती जैसे धार्मिक और सांस्कृतिक पर्वों पर राज्य सरकारों द्वारा छुट्टियां घोषित की गई हैं

यदि आप जून में किसी यात्रा या योजना की सोच रहे हैं, तो यह जानना जरूरी है कि आपके राज्य में कब-कब सरकारी अवकाश रहेगा।

Public Holidays:जून 2025 की सार्वजनिक छुट्टियों की सूची:

तारीख दिन अवसर छुट्टी मान्य राज्य
1 जून रविवार साप्ताहिक अवकाश पूरे भारत में
7 जून शनिवार बकरीद / ईद-उल-अजहा अधिकांश राज्य
8 जून रविवार बकरीद (विशेष) जम्मू और कश्मीर + साप्ताहिक
11 जून बुधवार संत कबीर जयंती हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश
12 जून गुरुवार गुरु हरगोबिंद जी जयंती जम्मू और कश्मीर
14 जून शनिवार पहिली राजा उड़ीसा
15 जून रविवार साप्ताहिक अवकाश पूरे भारत में
22 जून रविवार साप्ताहिक अवकाश पूरे भारत में
27 जून शुक्रवार रथ यात्रा मणिपुर, उड़ीसा
29 जून रविवार साप्ताहिक अवकाश पूरे भारत में
30 जून सोमवार रेमना नी मिजोरम

Public Holidays:ध्यान देने योग्य बातें:

  • जून में कोई राष्ट्रीय अवकाश नहीं है, इसलिए बैंक और केंद्र सरकार के कार्यालय केवल उन्हीं राज्यों में बंद रहेंगे, जहां राज्य सरकार ने विशेष अवसरों पर अवकाश घोषित किया है।

  • साप्ताहिक अवकाश (रविवार) की तिथियां: 1, 8, 15, 22 और 29 जून।

Public Holidays:यात्रा या योजना से पहले करें अवकाश की पुष्टि

यदि आप किसी राज्य विशेष की यात्रा पर हैं या कोई कार्य योजना बना रहे हैं, तो वहां की छुट्टियों की जानकारी पहले ही सुनिश्चित कर लें। साथ ही, बैंक हॉलिडे या ऑफिस अवकाश की पुष्टि संबंधित सरकारी पोर्टल पर भी की जा सकती है।

Related Articles