गोड्डा। गोड्डा में प्रत्याशी के ऐलान के साथ ही कांग्रेस में बगावत शुरू हो गया है। INDI गठबंधन के तहत कांग्रेस ने कल ही तीन लोकसभा सीट गोड्डा, धनबाद और चतरा में अपने प्रत्याशी घोषित किये थे। गोड्डा में भाजपा के निशिकांत दुबे के खिलाफ कांग्रेस ने महागामा विधायक दीपिका पांडेय को टिकट दिया है। दीपिका पांडेय के उम्मीदवार घोषित होते ही पार्टी के अंदर विरोध के सुर सुनायी पड़ने लगी है।

दरअसल गोड्डा सीट से प्रदीप यादव और दीपिका पांडे दोनों ही दावेदारी जता रहे थे। दोनों लगातार क्षेत्र का दौरा कर रहे थे और लोगों से मिल रहे थे,लेकिन इस बीच मंगलवार को कांग्रेस की दीपिका पांडे सिंह को गोड्डा सीट से पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया गया। प्रत्याशी बदलने की मांग को लेकर बुधवार को कांग्रेस कार्यालय में प्रदर्शन हुआ। नाराज कार्यकर्ताओं ने दीपिका पांडेय को बदलने की मांग की।

इस दौरान कांग्रेस कार्यालय में जमकर नारेबाजी और दीपिका के खिलाफ आवाज उठी। नाराज कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर के खिलाफ भी नारे लगाये। विरोध करने वाले ज्यादातर लोग प्रदीप यादव के समर्थक और युवा मोर्चा के सदस्य हैं। दरअसल प्रदीप यादव इस सीट पर अपनी दावेदारी जता रहे थे। वो लगातार जनसंपर्क भी कर रहे थे, लेकिन पार्टी ने उनके स्थान पर दीपिका पांडेय को प्रत्याशी बना दिया।

जिससे प्रदीप यादव के समर्थक नाराज हो गये। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि दीपिका पांडेय के स्थान पर अन्य को टिक्ट मिलना चाहिये। अगर ऐसा होता है तो गोड्डा से जीत सुनिश्चित हैं। कांग्रेस नेताओं ने पार्टी को इस फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की है। इस फैसले से कार्यकर्ताओं में बेहद नाराजगी है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...