जमशेदपुर । अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ, पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी द्वारा शिक्षकों के विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु 5 सूत्री मांग पत्र जिला शिक्षा अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम को सौंपा गया है।
शिक्षकों की मांगों में
(1) एक ही संवर्ग के कनीय शिक्षक का वेतन 1994 में नियुक्त वरीय शिक्षक से अधिक होने DSE कोके आलोक में वरीय शिक्षकों का वेतन समतुल्य करने हेतु शीघ्र वेतन निर्धारण किया जाए।
(2) शिक्षा सचिव के पत्रांक 936 (विधि), दिनांक 14 : 11: 2022 के आदेशानुसार स्नातक कला, भाषा, विज्ञान ( ग्रेड 4) तथा प्रधानाध्यापक (ग्रेड 7) के रिक्त पदों को शीघ्र प्रोन्नति देकर भरा जाए। ज्ञात हो कि पिछले 5 वर्षों से शिक्षकों की प्रोन्नति नहीं हुई है।
(3) विभागीय निर्देशानुसार मध्यान्ह भोजन चावल को एफसीआई गोडाउन से विद्यालय तक Door Step माध्यम से पहुंचाने की व्यवस्था की जाए।
(4) विभागीय निर्देशानुसार शिक्षा शिक्षक से संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु संघीय प्रतिनिधियों के साथ नियमित बैठक का आयोजन किया जाए।
(5) ई विद्या वाहिनी में आ रहे तकनीकी त्रुटि को शीघ्र दूर किया जाए ताकि शिक्षकों का बायोमेट्रिक अटेंडेंस तथा छात्र उपस्थिति बिना किसी परेशानी के अपलोड हो सके।

उक्त मांग पत्र की प्रतिलिपि उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम तथा जिला शिक्षा पदाधिकारी, पूर्वी सिंहभूम को भी गई है। 15 दिनों के अंदर समस्या समाधान की दिशा में कोई प्रगति नहीं होने पर इसकी शिकायत शिक्षा सचिव से भी की जाएगी।
प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी संघ का “जिला स्तरीय वार्षिक वनभोज सह मिलन समारोह” 5 फरवरी 2022 को आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। ज्ञात हो कि प्रत्येक वर्ष अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा वार्षिक वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन बहुत बड़े पैमाने पर किया जाता है एवं पूरे जिले के शिक्षक इस आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...